पीड़ा कुछ भी हो, सब सक्रिय हों : विवेक रस्तोगी
Meerut News - मेरठ में भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी की नियुक्ति के बाद कई पार्टी नेताओं को पीड़ा हुई। रस्तोगी ने एक बैठक में सभी नेताओं से सक्रिय रहने और संगठन को मजबूत करने की अपील की। बैठक में संगठन की...

मेरठ। भाजपा में महानगर अध्यक्ष पद पर विवेक रस्तोगी की नियुक्ति के बाद कई पार्टी नेताओं को पीड़ा हो गई। वे कार्यक्रमों से दूर-दूर हो गए। रविवार को हरमन सिटी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा पीड़ा कुछ भी हो, लेकिन सभी लोग सक्रिय हों। सभी को उचित जिम्मेदारी दी जाएगी। विवेक रस्तोगी के महानगर अध्यक्ष बनने के बाद रविवार को पहली बार पार्टी नेताओं की समन्वय बैठक हुई। तय हुआ कि महानगर में सभी पदाधिकारियों को अभियान दिए जाएंगे। किसी के मन में यह न रहे कि एक ही व्यक्ति को अभियान मिलते हैं।
महानगर अध्यक्ष ने कहा सभी जोर-शोर से अभियान में लगें। सभी कार्यक्रम करना सीखें। संगठन की मजबूती प्राथमिकता है। पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों को और सशक्त बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए। उन्होंने कहा पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका संगठन को गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण है। बैठक में संगठन की आगामी योजनाओं, जनसंपर्क अभियान, बूथ सशक्तिकरण और वार्ड एवं मंडल स्तर पर कार्य विस्तार की रणनीतियों पर चर्चा की गई। बैठक में महामंत्री महेश बाली, पीयूष शास्त्री, उपाध्यक्ष रवीश अग्रवाल, सीमा श्रीवास्तव, ममता मित्तल, सुनील चड्ढा, कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, मंत्री अंकित सिंघल, विवेक वाजपेयी, दीपक शर्मा, गौरव मलिक, ज्योति वाल्मीकि, विभोर चौधरी, आईटी एवं सोशल मीडिया संयोजक प्रवीण अरोड़ा, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, सह मीडिया प्रभारी अंकित चौधरी आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।