रैली में गिरिडीह से जाएंगें 1500 से अधिक कार्यकर्ता: सतीश
गिरिडीह के कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने बताया कि 6 मई को रांची में संविधान बचाओ रैली आयोजित की जा रही है। इसमें लगभग 1500 से 2000 कार्यकर्ता शामिल होंगे, जिनमें महिलाओं की संख्या अधिक...

गिरिडीह, प्रतिनिधि। कांग्रेस के गिरिडीह कार्यकारी जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि 6 मई को रांची के पुराना विधानसभा मैदान में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली आहूत है। इसे लेकर गिरिडीह जिला कांग्रेस कमेटी की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। हर प्रखंड से, मंडल से और पंचायत से कांग्रेस कार्यकर्ता इस रैली में जाएंगे। कहा कि जिले से लगभग 1500 से 2000 कार्यकर्ता इस रैली में शामिल होंगे। जिसमें महिलाओं की भागीदारी बड़ी संख्या में रहेगी। कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि केंद्र सरकार बाबा साहब के बनाए संविधान को अपनी विचारधारा के अनुरूप तोड़ना मरोड़ना चाहती है। इसीलिए भाजपा ने पिछली बार 400 पर का नारा दिया था, लेकिन इस देश की जनता ने समझा और उन्हें बहुमत के आसपास भी भटकने नहीं दिया।
इसलिए कांग्रेस पार्टी द्वारा आम जनता तक इन बातों को पहुंचाने के लिए रांची में संविधान बचाओ रैली आयोजित किया गया है। जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणु गोपाल सहित कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।