Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsPolice Register Case of Dowry Harassment Against Husband and In-Laws in Basti
जल निगम के जेई पर दहेज उत्पीड़न का केस
Basti News - बस्ती जिले की महिला थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न की घटना में केस दर्ज किया है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति और ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर मारपीट की और जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने...
Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीFri, 2 May 2025 01:10 PM

बस्ती। जिले की महिला थाना पुलिस ने एसपी के आदेश पर दहेज उत्पीड़न की एक घटना में केस दर्ज किया है। आरोपी पति धर्मेन्द्र कुशवाहा गोंडा जनपद में जल निगम विभाग में अवर अभियंता के पद पर कार्यरत बताया जा रहा है। पीड़ित महिला का मायका बस्ती जनपद के पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र में है। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल में दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर जानमाल की धमकी दी गई। मोबाइल छीनकर पटककर तोड़ दिया। महिला थाना पुलिस ने पति के अलावा सास क्रान्ती कुशवाहा निवासी पथवलिया, थाना कोतवाली नगर जिला गोण्डा समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।