दिहाड़ी मजदूरों के बीच बंटा गमछा
गढ़वा में मजदूर दिवस पर जायंट्स ग्रुप ने दिहाड़ी मजदूरों के बीच गमछा वितरित किया। उपाध्यक्ष अवधेश कुशवाहा ने गर्मी में तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी। इस अवसर पर फेडरेशन के अन्य सदस्य भी उपस्थित...

गढ़वा। जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के द्वारा मजदूर दिवस के अवसर पर मुख्य पथ पर स्थित सत्यम बेग हाउस के पास ग्रुप के उपाध्यक्ष अवधेश कुशवाहा की अध्यक्षता में दिहाड़ी मजदूरों के बीच गमछा का वितरण किया गया। जायंट्स सदस्यों ने कहा कि गर्मी के दिनों में पानी, निंबू पानी और ग्लूकोज पीते रहें। पानी साथ में रखें ताकि जब भी प्यास लगे पानी पीते रहें। उससे शरीर का तापमान नियंत्रित रह सकेगा। लू से बचाव हो सकेगा। मौके पर जायन्ट्स वेलफेयर फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, फेडरेशन पदाधिकारी नंद कुमार गुप्ता, स्पेशल कमिटी के पूर्व सदस्य विजय केशरी, फेडरेशन के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज केशरी सहित अन्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।