Unnao Tax Department Mismanagement Exposed During Surprise Inspection औचक निरीक्षण में मनमाने रवैये से रूबरू हुई अध्यक्षा, शिकायतों की झड़ी, Unnao Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsUnnao Tax Department Mismanagement Exposed During Surprise Inspection

औचक निरीक्षण में मनमाने रवैये से रूबरू हुई अध्यक्षा, शिकायतों की झड़ी

Unnao News - उन्नाव में पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने टैक्स विभाग के कर्मचारियों की मनमानी पर सवाल उठाए। निरीक्षण के दौरान गृहस्वामियों ने शिकायतें कीं कि कर्मचारी समय पर नहीं आते और उन्हें टैक्स अदा करने में...

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नावSat, 3 May 2025 01:28 AM
share Share
Follow Us on
औचक निरीक्षण में मनमाने रवैये से रूबरू हुई अध्यक्षा, शिकायतों की झड़ी

उन्नाव। पालिका में टैक्स विभाग के कर्मियों की मनमानी तब सामने आ गई जब अध्यक्षा श्वेता मिश्रा औचक निरीक्षण करने काउंटर पर पहुचीं। यहां टैक्स अदा करने वाले गृहस्वामियों ने शिकायतें शुरू की तो झड़ी लगा दी। कर्मी छोड़िये, यहां अफ़सरो के समय से न आने की भी शिकायतें अध्यक्ष को मिली तो वह बिफर गई। कड़े शब्दों में चेतावनी दी। कहां की अब कार्यवाई तय करेंगे। असल मे शहर नगर पालिका में इनदिनों टैक्स जमा हो रहा है। टैक्स अदायगी करने के लिए छह कांउटर बने है। यहां सुबह से सात बजेसे ही भीड़ आने लगती। अपनी बारी के इंतिजार में गृहस्वामी टैक्स अदा करने के लिए धूप में खड़े रहते।

बावजूद इसके टैक्स विभाग के जिम्मेदार मनमानी करते है। अध्यक्षा श्वेता मिश्रा ने शुक्रवार दोपहर निरीक्षण किया तो यह शिकायतें हकीकत में बदली नजर आई। गृहस्वामियों ने समस्या बताई तो वह जिम्मेदारों पर नाराज हुई। प्रभारी कर निर्धारण अधिकारी देवेंद्र कुमार को बुलाकर जवाब लिया। यहां पता शिकायत मिली कि टैक्स में लगे कुछ कर्मी मौके पर मौजूद नहीं रहते है। इस पर ईओ को कार्यवाई के लिए आदेश दिए। मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में दौड़ते आवेदक, पेंडसी बढ़ी, मृत्यु व जन्म प्रमाण पत्र बनाने में भी कर्मी मनमानी करते। इससे आवेदक परेशान होते है। कई बार यह भी शिकायतें मिली कि सुविधा शुल्क के बिना यहां कोई काम नहीं होता। वार्ड प्रतिनिधियों ने भी इस पर शिकायत की तो अध्यक्ष ने स्वास्थ्य विभाग पर खफा हुई। दस दस बार न दौड़ाया जाए इसकी चेतावनी जारी की। कहां की कुछ तो इमोशन रखें। पेंडसी बढ़ती जा रही और सब सिर्फ कानूनी पेंच की बात कहकर आवेदकों को दौड़ाया जाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।