Severe Storm Causes Tree Collapse in Badkagaon Injures Six and Damages Property बड़कागांव में घर पर गिरा आम का पेड़, छह घायल, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsSevere Storm Causes Tree Collapse in Badkagaon Injures Six and Damages Property

बड़कागांव में घर पर गिरा आम का पेड़, छह घायल

बड़कागांव के महुगाई खुर्द पंचायत में तेज आंधी और बारिश के कारण आम का पेड़ मोहन भुइंया के घर पर गिर गया। इस घटना में छह लोग घायल हुए और लगभग चार से पांच लाख का नुकसान हुआ। घायल लोगों का इलाज स्थानीय...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागSat, 3 May 2025 02:27 AM
share Share
Follow Us on
बड़कागांव में घर पर गिरा आम का पेड़, छह घायल

बड़कागांव, प्रतिनिधि। प्रखंड के महुगाई खुर्द पंचायत स्थित आजाद नगर में तेज आंधी एवं बारिश के कारण मोहन भुइयां के घर पर आम का पेड़ गिर गया। इस घटना में छह लोग घायल हो गए तथा लगभग चार से पांच लाख सामग्रियों की छती हुई। वहीं बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय के पास लालजीत महतो के होटल का छप्पर उड़ गया । मोहन भुइंया ने बताया कि हम सभी घर में थे। अचानक बारिश होने लगी तथा तेज आंधी के कारण आम का पेड़ मेरे घर पर गिर गया । जिससे घर का चहारदिवारी ध्वस्त हो गया। जिसमें 95 किलो चावल, दाल, आलू , प्याज, आटा आदि मलवे में दब गया।

घायल मोहन भुइयां ने बताया पेड़ गिर जाने के कारण मूर्ति देवी, ममता कुमारी, मोनिका कुमारी, मनोज कुमार, मोहन भुइयां, पवन कुमार बुरी तरह घायल हो गए। घायलों का इलाज स्थानीय निजी अस्पताल में किया गया। इस संबंध में मोहन भुइयां के पत्नी मूर्ति देवी ने बड़कागांव अंचलाधिकारी को दो मई को आवेदन देकर मुआवजा की मांग की है। प्रमुख फुलवा देवी, प्रतिनिधि हेमंत भुइयां, मुखिया बेबी देवी, किशोर शुक्ला ने प्रखंड प्रशासन से अबुआ आवास व मुआवजा की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।