बादल छाए रहने से मौसमा रहा सुहाना, दिन में हुई तेज धूप
Basti News - बस्ती में कई दिनों से बढ़ते तापमान के बाद शनिवार सुबह बादलों के छाने से लोगों को राहत मिली। सुबह का मौसम खुशनुमा था, लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद तापमान फिर से बढ़ने लगा और 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर...

बस्ती, निज संवाददाता। कई दिनों से बढ़ते तापमान से शनिवार सुबह लोगों को राहत मिली। कारण शनिवार की भोर से बादल छाए होने के कारण तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। शनिवार सुबह ऐसा लग रहा था कि पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी होगी। सुबह के समय खुशनुमा मौसम में स्कूली बच्चे अपने-अपने स्कूल पहुंचे, लेकिन 12 बजे से मौसम ने अचानक अपना तेवर फिर से बदल गया और तेज धूप से बचने के लोग छांव की तलाश करते दिखे। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक दिन में 12 बजे से तापमान में बढ़ोत्तारी होती गई।
यह बढ़ोत्तरी दोपहर तीन बजे तक 41 डिग्री सेल्सियम को पार कर गया। ऐसे में बाजार में बिना किसी एहतियात के निकले हुए लोगों काफी मुश्किलों का सामना करते दिखे। कुछ महिलाएं अपने-अपने बच्चों को अपने साड़ी के आंचल से ढ़ककर शहर में आते-जाते दिखीं। शनिवार का सुहाना मौसम देखकर बाजार में लोग खरीदारी के लिए निकले लेकिन जब तेज धूप हुई तो उससे बचने का महिलाओं, युवतियों व बच्चों के पास कोई उपाय नहीं था। तपती दोपहरी में किसी तरह से लोग अपने-अपने घरों तक पहुंचे। दोपहर में धूप देखकर शाम पांच बजे तक लोग अपने-अपने घरों में ही एसी और कूलर के सहारे दिखे। दोपहर में तेज धूप और गर्मी हुई तो इलेक्ट्रानिक दुकानों पर लोगों को पंखा और कूलर खरीदते हुए दिखे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।