Tragic Accident Bike Rider Dies After Being Hit by Unknown Vehicle in Basti अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsTragic Accident Bike Rider Dies After Being Hit by Unknown Vehicle in Basti

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

Basti News - बस्ती के खुटहन पेट्रोल पंप के पास एक बाइक सवार राजगीर, संतराम (55), अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत के घाट उतरा। वह अपनी भतीजे की शादी से लौट रहे थे। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा और अज्ञात वाहन...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीWed, 30 April 2025 01:52 PM
share Share
Follow Us on
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

बस्ती। बस्ती-टांडा मार्ग पर नगर थानाक्षेत्र के खुटहन पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार राजगीर की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतका की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर वाहन को ट्रेस करने का प्रयास शुरू कर दिया है। नगर थानाक्षेत्र के दुबखरा निवासी संतराम (55) अपनी भतीजे की शादी में लालगंज थानाक्षेत्र के उज्जयनपुर गए थे। बताया जा रहा है कि देर रात यहां से वापस अपने घर जा रहे थे। खुटहन के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक में ठोकर मार दिया। गंभीर चोट आने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी ऊषा देवी के अलावा एकलौती बेटी रोशनी है, जिसकी शादी हो चुकी है। संतराम राजगीर का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।