Tragic Road Accident Young Biker Dies After Being Hit by Dumper डंपर ने बाइक सवार को मारी ठोकर, रास्ते में युवक की हुई मौत, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsTragic Road Accident Young Biker Dies After Being Hit by Dumper

डंपर ने बाइक सवार को मारी ठोकर, रास्ते में युवक की हुई मौत

Basti News - साऊंघाट में एक डंफर की चपेट में आने से बाइक सवार महेंद्र कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। महेंद्र की शादी चार जून को होने वाली थी। घटना की जांच पुलिस द्वारा की जा रही...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीSat, 24 May 2025 05:48 AM
share Share
Follow Us on
डंपर ने बाइक सवार को मारी ठोकर, रास्ते में युवक की हुई मौत

साऊंघाट, हिन्दुस्तान संवाद। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग पर गौरा तिराहे के पास शुक्रवार की सुबह में एक डंफर की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल के बाद विधिक कार्रवाई में जुटी है। थानाक्षेत्र के कोड़री गांव निवासी महेंद्र कुमार यादव (24) पुत्र वीरे यादव बाइक से शुक्रवार की सुबह लगभग आठ बजे किसी काम से बस्ती जा रहे थे। महेन्द्र यादव जैसे ही गौरा तिराहे के मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे डंफर ने ठोकर मार दिया।

हादसे में महेंद्र बुरी तरह से घायल हो गया। इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने परिजनों को दी। घटना की सूचना मिलते ही घर के सदस्यों ने तत्काल उसे लेकर जिला अस्पताल बस्ती लेकर गये। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने युवक की हालत को गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से गोरखपुर ले जाते वक्त खलीलाबाद के पास युवक की मौत हो गई। इस घटना की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी रामअशोक यादव द्वारा विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया गया है। वहीं, मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। महेंद्र अपने तीन भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटा था। महेंद्र कोड़री पड़ाव के पास किराने की दुकान चलाता था। महेंद्र की शादी चार जून को होनी थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।