Municipal Chairperson Prema Pandey Addresses Issues in Nagnath Ward पालिकाध्यक्ष ने नागनाथ वार्ड में सुनी जन समस्याएं, Champawat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsChampawat NewsMunicipal Chairperson Prema Pandey Addresses Issues in Nagnath Ward

पालिकाध्यक्ष ने नागनाथ वार्ड में सुनी जन समस्याएं

चम्पावत की नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने नागनाथ वार्ड का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। नागरिकों ने नाला और रास्ता निर्माण की मांग की। पांडेय ने आश्वासन दिया कि समस्याओं का...

Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावतSat, 24 May 2025 11:54 AM
share Share
Follow Us on
पालिकाध्यक्ष ने नागनाथ वार्ड में सुनी जन समस्याएं

चम्पावत। नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने नागनाथ वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर वहां के लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान नागरिकों ने नाला निर्माण एवं रास्ता निर्माण की समस्याएं प्रमुखता से उठाई। पालिकाध्यक्ष ने जल्द से जल्द सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन लोगों को दिया है। लोगों का कहना था कि जब तक नाला निर्माण कार्य नहीं होने से यहां रह रहे सैकड़ों लोगों को बरसात के दिनों में आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नागनाथ वार्ड की नई बस्ती में लोगों की जो नाला निर्माण और रास्ता निर्माण की मांग उठाई गई है, वह जल्द से जल्द पूरी की जाएगी।

इस दौरान भाजपा नेता सूरज प्रहरी, सनी वर्मा, भगवत शरण राय, पवन पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।