Tragic Accident One Dead and One Seriously Injured in Highway Collision अज्ञात वाहन से कुचल एक युवक की मौत, दूसरा जख्मी, Sasaram Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsTragic Accident One Dead and One Seriously Injured in Highway Collision

अज्ञात वाहन से कुचल एक युवक की मौत, दूसरा जख्मी

(पेज तीन)में प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त दोनों बाइक से शादी समारोह में शामिल होकर नेशनल हाईवे फोरलेन के रास्ते अपने घर को लौट

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामSat, 24 May 2025 06:47 PM
share Share
Follow Us on
अज्ञात वाहन से कुचल एक युवक की मौत, दूसरा जख्मी

दिनारा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे फोरलेन पर पंडितपुरा गांव के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों में एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। घटना शुक्रवार की देर शाम की बताई जाती है। मृतक जिला के दावथ थानांतर्गत डोमाडीहरी गांव निवासी ललन सिंह का 28 वर्षीय पुत्र गुडु सिंह उर्फ सुशील सिंह बताया जाता है। जबकि योगेंद्र सिंह गम्भीर रूप जख्मी बताए जाते हैं। दोनों आपस में चाचा भतीजा बताए जाते हैं। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त दोनों बाइक से शादी समारोह में शामिल होकर नेशनल हाईवे फोरलेन के रास्ते अपने घर को लौट रहे थे।

तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। जिससे यह घटना हुई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लिया एवं जख्मी व्यक्ति को इलाज हेतु तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने जख्मी युवक का प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति की गम्भीरता को देख सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम जांच हेतु सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है। घटना के संबंध में मृतक के चाचा बबन सिंह के आवेदन पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।