Weather Changes Cause Relief from Heat but Increased Humidity and Health Issues in Basti सुबह से छाए रहे बादल, 10 बजे के बाद खिली धूप, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsWeather Changes Cause Relief from Heat but Increased Humidity and Health Issues in Basti

सुबह से छाए रहे बादल, 10 बजे के बाद खिली धूप

Basti News - बस्ती में पिछले एक सप्ताह से मौसम में बदलाव जारी है। मंगलवार को बादल छाए रहे और तेज हवा चली, जिससे गर्मी में राहत मिली, लेकिन उमस बनी रही। किसान गेहूं की कटाई में व्यस्त हैं। मौसम के उतार-चढ़ाव से...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीTue, 29 April 2025 11:58 AM
share Share
Follow Us on
सुबह से छाए रहे बादल, 10 बजे के बाद खिली धूप

बस्ती। जिले में पिछले एक सप्ताह से मौसम का बदला-बदला मिजाज जारी है। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। तेज हवा भी चल रही थी। वहीं, 10 बजे के बाद फिर मौसम ने करवट बदली और बादल छटे तो धूप खिल गई। मौसम का मिला-जुला असर होने से लोग भीषण गर्मी से राहत तो पाए, लेकिन उमस बरकरार है। मौसम के बदलते मिजाज के बाद किसान भी चिंतित दिखे। जो किसान अभी गेहूं कटाई-मड़ाई से पीछे रह गए हैं, वह तेजी से गेहूं फसल सहेजते दिखे। वहीं शहर में तेज हवा चलने के कारण धूल उड़ रही थी। कूड़ा-कचरा और पालीथिन भी उड़कर इधर-उधर बिखरे दिखे। इससे लोगों को परेशानी हुई।

मौसमी बीमारियों से बिगड़ रहा हाजमा

पिछले कई दिनों से मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच लोगों की प्रभावित दिनचर्या से लोगों के पेट का हाजमा भी बिगड़ गया है। जिसका असर अस्पतालों में दिख रहा है। बताया गया कि पेट में मरोड़, दस्त, उल्टी और बदन दर्द के रोगी बढ़ रहे। उन्हें फिजीशियन परामर्श दे रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।