पुरवा से लुढ़का पारा, मौसमी बीमारियों की जद में आ रहे लोग
Bhadoni News - पुरवा से लुढ़का पारा, मौसमी बीमारियों की जद में आ रहे लोग क क कक क क क क क क क ककक

ज्ञानपुर, संवाददाता। इन दिनों बह रही पुरवा हवा से पारा तो लुढ़क गया है, लेकिन तीखी धूप एवं उमस ने बेहाल कर दिया है। हालांकि बुधवार को भी हल्के बादलों की जमघट के कारण काफी राहत रही। धूप से बचने को विद्यार्थियों द्वारा रुमाल से पूरा चेहरा ढंककर ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। उधर, नदियों व सरोवरों में पानी न होने से इतना ही नहीं, अब तो पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आ रहे हैं। बता दें कि जिले में एक माह से अधिक समय से प्रचंड गर्मी के कारण मानव ही नहीं पशु-पक्षी भी बेहाल थे। तल्ख धूप के सामने नहर एवं तालाब भी सूखने लगे हैं।
जल स्तर नीचे खिसकने से पेयजल किल्लत बढ़ने लगी है। सुबह दस बजते ही बाजारों में सन्नाटा पसर जा रहा था। लेकिन इस बीच, गत दिनों हुई बूंदाबांदी व हल्की बरसात के बाद राहत मिली। इधर चार दिनों से लगातार पुरवा हवा का क्रम बना है, जिसके कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल रहा है। हालांकि उमस का क्रम बना हुआ है। कृषि मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि बुधवार को 18 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पुरवा हवा बही। इसके कारण तापमान लुढ़कर कर करीब 36 डिग्री तक दिन का पहुंच गया था। जबकि न्यूनतम 24 तक रहा। बताया कि गुरुवार को भी इसी तरह का मौसम बना रहेगा। उधर, ताल-तलैया सूखने के कारण पशु-पक्षी पानी के लिए बस्तियों में पहुंच जा रहे हैं। इस दिशा में प्रशासन को पहल करनी चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।