Ayodhya Ram Temple Construction to be Completed by 2025 Says Champat Rai Bansal राममंदिर का मुख्य शिखर 161 फिट ऊंचा होगा : चंपत राय , Bijnor Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsAyodhya Ram Temple Construction to be Completed by 2025 Says Champat Rai Bansal

राममंदिर का मुख्य शिखर 161 फिट ऊंचा होगा : चंपत राय

Bijnor News - राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय बंसल ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर 2025 तक बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने भारत-पाक युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने चार दिन में पाकिस्तान...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरTue, 20 May 2025 02:46 AM
share Share
Follow Us on
राममंदिर का मुख्य शिखर 161 फिट ऊंचा होगा : चंपत राय

राम जन्मभूमि ट्रस्ट, तीर्थ के महासचिव व विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय बंसल ने बताया कि अयोध्या में बन रहे भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य 2025 तक पूरा हो जाएगा। अयोध्या से हरिद्वार जाते समय रविवार की शाम राष्ट्री मार्ग टोल प्लाजा के निकट कुछ देर के लिए अपने गृह नगर नगीना के एक प्रसिद्ध होटल पर रुक कर उन्होंने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि भारत ने पाक को बहुत करारा जवाब दिया है। भारत-पाक के बीच हुए युद्ध में भारत ने 4 दिन में पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। भारत ने पाकिस्तान को उसकी आतंकवादी सोच को विश्व मे उजागर कर दिया।

इस 4 दिन के युद्ध से विश्व को भारत की ताकत का पता चल गया। उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई भी युद्ध चार दिन में आज तक समाप्त नहीं हुआ। विरोधियों द्वारा युद्ध विराम पर सवाल उठाने के संबंध में पूछने पर वे चुप रहे। इस अवसर पर सुनील बंसल, विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गर्ग, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान, मोहित गोयल, टीकम चंद गुप्ता, दीपक अग्रवाल, संजय अग्रवाल अनमोल कंसल, शलभ गोयल, गोविंद गुप्ता, हर्ष गोयल, संजीव गुप्ता, मनोज शर्मा आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।