विवाहिता ने ससुरालियो के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज
Bijnor News - चांदपुर में एक विवाहिता ने अपने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट का आरोप लगाया है। उसकी शादी पांच साल पहले हुई थी, लेकिन ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। विवाहिता को उसके पति...

चांदपुर में एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज को लेकर प्रताड़ित करने व मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने बताया कि करीब पांच साल पूर्व उसकी शादी गाजियाबाद निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद वह अपने पति के साथ अमेरिका चली गयी थी। शादी में उसके पिता ने नकद 22 लाख रुपये दिए थे। बता दे की ससुरालिया दिए दहेज से खुश नहीं थे। दहेज में अधिक धन लाने के लिए प्रताड़ित करते रहते थे। शादी के करीब तीन साल बाद वह वापस अपनी ससुराल आ गई थी। वहां उसका देवर उससे अश्लील बाते करते हुए गलत नियत से जबरदस्ती करने की कोशिश करता था। वह दोबारा वापस अमेरिका अपने पति के पास गई। वहां उसके साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी देते रहते थे। एक दिन उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया। पिता के टिकट कराने पर वह वापस अपने घर आई। पीड़िता विवाहिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओ में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।