समाज के उत्थान के लिए संस्कार और शिक्षा दोनों जरूरी
Bijnor News - ब्राह्मण धर्मशाला में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को सावित्री-शेखर मेधावी सम्मान से सम्मानित...

ब्राह्मण धर्मशाला में मंगलवार को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर हाई स्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले सजातीय छात्र एवं छात्रा को सावित्री- शेखर मेधावी सम्मान प्रदान किया गया। मंगलवार को ब्राह्मण धर्मशाला में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव श्रद्धापूर्वक धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पं घनश्याम वशिष्ठ, विदाम विकास द्विवेदी, अरुण शर्मा, पुष्पा पाठक और प्रमोद तिवारी ने भगवान परशुराम की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। घनश्याम वशिष्ठ ने भगवान परशुराम के जीवन पर विचार व्यक्त किये और ब्राह्मण बन्धुओं से संगठित होकर समाज हित में कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में ब्राह्मण मेधावी बच्चे दीप्ति कण्वाल व कार्तिक शर्मा को सावित्री-शेखर मेधावी सम्मान स्वरूप प्रत्येक को 5100 रुपये प्रदान किए गए। कार्यक्रम को रामनाथ शर्मा, अम्बरीष शर्मा, विनय कौशिक, सुनील शर्मा,अरुण शर्मा, राकेश शर्मा, अनुज शर्मा, रवि शंकर पाण्डेय, गजेन्द्र मिश्रा, संदीप पांडेय, विपुल शर्मा, राजीव गौड़, शिवकुमार शर्मा, सुधीर शर्मा, शशि शर्मा, सुषमा तिवारी, राजेश शर्मा, रीना शर्मा, अंजू शर्मा, कमलेश वशिष्ठ, कमलेश द्विवेदी ने संबोधित किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।