Devotees Celebrate Shani Jayanti with Yagna and Pran Pratishtha at Lakshmi Narayan Temple शनि जयंती पर किया हवन, केक काटा, Bijnor Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsDevotees Celebrate Shani Jayanti with Yagna and Pran Pratishtha at Lakshmi Narayan Temple

शनि जयंती पर किया हवन, केक काटा

Bijnor News - शनि देव जयंती के अवसर पर लक्ष्मी नारायण मंदिर में भक्तों ने यज्ञ और पूजा अर्चना की। इस दौरान शनिदेव की मूर्ति के समक्ष केक काटा गया। श्री ब्राह्मण सभा द्वारा भगवान परशुराम धाम पर शनिदेव की प्राण...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरWed, 28 May 2025 12:47 AM
share Share
Follow Us on
शनि जयंती पर किया हवन, केक काटा

शनि देव जयंती के मौके पर लक्ष्मी नारायण मंदिर में शनि के भक्तों ने यज्ञ और पूजा अर्चना की। शनिदेव की मूर्ति के समक्ष केक काटा। इस मौके पर यजमान श्रवण कुमार पुष्पक, विनीता पुष्पक ने प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर मुकेश कुमार रस्तोगी, पवन चौहान, रमाकांत बछूका, डॉक्टर महेंद्र चौहान, बिल्लू रस्तोगी आदि मौजूद रहे। श्री ब्राह्मण सभा द्वारा निर्माणाधीन भगवान परशुराम धाम स्थल पर शनि देव जयंती के अवसर पर शनिदेव की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। पूजन विधि विधान से पं. विजय कुमार शर्मा मुरादाबाद से संपन्न कराया गया। मंदिर में उपस्थित धर्म प्रेमियों ने यज्ञ में आहुतियां प्रदान कर धर्म लाभ प्राप्त किया।

मौके पर सुधीर चन्द्र शर्मा, संजय जैन, रोहित शर्मा, राजीव कौशिक, चंद्रपाल शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, कामेश्वर शर्मा, रोहित शर्मा, विजय कुमार शर्मा, अमित शर्मा, संजीव शर्मा, अशोक शर्मा, अजय कौशिक, सुरेन्द्र सिंह त्यागी, राजेन्द्र सिंह, दलवीर सिंह आदि नगर एवं क्षेत्र से आए अनेक गणमान्य धर्म प्रेमी उपस्थित रहे। महेंद्र कुमार शर्मा प्रबन्धक श्री ब्राह्मण सभा स्योहारा ने समस्त कार्यक्रम की व्यवस्था बनाने में सहयोग प्रदान किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।