Grand Event Celebrates Ahilyabai Holkar s Legacy at Ganga Barrage Bijnor अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर डाला प्रकाश , Bijnor Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsGrand Event Celebrates Ahilyabai Holkar s Legacy at Ganga Barrage Bijnor

अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर डाला प्रकाश

Bijnor News - रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत गंगा बैराज घाट बिजनौर पर एक विशाल कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में अहिल्याबाई होल्कर को पुष्पांजलि दी गई, गंगा की आरती की गई और प्रसाद वितरण किया...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरMon, 26 May 2025 01:41 AM
share Share
Follow Us on
अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर डाला प्रकाश

रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत नमामि गंगे की ओर से गंगा बैराज घाट बिजनौर पर एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। रविवार को गंगा बैराज घाट पर कार्य करके अपनी जीविका चलाने वाले लोगों को सम्मानित किया गया तथा मां गंगा की आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष भाजपा भूपेंद्र चौहान बॉबी रहे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पंडित अभिषेक शास्त्री ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम के संयोजक नमामि गंगे के क्षेत्रीय संयोजक धीर सिंह तथा सहसंयोजक विष्णुपद रहे।

कार्यक्रम का संचालन कुलदीप कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर सरिता सैनी, डॉ बीरबल सिंह, अंकुर गौतम, देवेंद्र मलिक, राजेंद्र सिंह भुइयार, राजवीर सिंह, सुनील राजपूत आदि मौजूद रहे। -----

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।