प्रखंडों में भी उत्साह के साथ मना पर्व, पति की लंबी उम्र की कामना
जगदीशपुर/बिहिया,पीरो। पीरो और जगदीशपुर में सोमवार को पति की लंबी उम्र व सुखी जीवन के लिए

जगदीशपुर/बिहिया,पीरो। निज संवाददाता बिहिया, पीरो और जगदीशपुर में सोमवार को पति की लंबी उम्र व सुखी जीवन के लिए महिलाओं ने वट सावित्री पूजा कर कथा सुनी। पूजा में वट वृक्ष के तने में कच्चा सूत लपटते हुए परिक्रमा की। बिहिया के महथिन मंदिर, दुर्गा मंदिर तथा जगदीशपुर के डीएम रोड दुर्गा मंदिर, ब्लॉक रोड़, परिसर सहित कई जगहों पर वट सावित्री व्रत की पूजा सामग्री सावित्री और सत्यवान की मूर्ति, बांस का पंखा, कच्चा सूत, लाल रंग का कलावा, बरगद का फल, धूप, मिट्टी का दीपक, फल, फूल, बतासा, रोली, सवा मीटर का कपड़ा, इत्र, पान, सामग्री और एक पंखा दान किया।
पूजा के बाद वट वृक्ष के तने में रंगीन कच्चा सूत लपटते हुए प्रदक्षिणा (फेरी) की। इधर, पीरो के ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में सुहागिनों ने वट सावित्री की पूजा की। बरौली, कचनथ, सुखरौली, नावाडीह सहित दर्जनों गांवों में धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा चलती रही। महिलाओं ने निर्जला उपवास कर इस सुहाग पर्व को उत्साह के साथ मनाया। मौसम ने भी उनका साथ दिया। पूरे दिन आकाश में बादल छाए रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।