एनडीए नेताओं ने पीएम की सभा को ऐतिहासिक बनाने का किया आह्वान
भोजपुर में एनडीए की बैठक में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और अन्य नेताओं ने 30 मई को बिक्रमगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों और ऑपरेशन...

-भोजपुर एनडीए की बैठक में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, नित्यानंद राय और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ललन सिंह ने किया आह्वान आरा। शहर में सोमवार को भोजपुर एनडीए की बैठक में आगामी 30 मई को बिक्रमगंज में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल, केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय व अन्य अतिथियों ने दीप जलाकर की। केंद्रीय पंचायती राज मंत्री सह जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने बिहार में डबल इंजन की सरकार की ओर से किये जा रहे कार्यों की विस्तार से चर्चा की।
साथ ही प्रधानमंत्री की सभा में भाग लेने का आह्वान किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से देश का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास की दिशा में अग्रसर है। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कश्मीर में विगत दिनों निहत्थे पर्यटकों पर हमला कर हमारी बहनों को सिंदूर उजाड़ने वाले आंतकवादियों को उनके घर में घुसकर ऑपरेशन सिन्दूर के माध्यम से उनके ठिकानों को नेस्तनाबूद कर अपने वचन को निभाया। ऑपरेशन सिंदूर के बाद बिहार में पहली बार शाहाबाद की धरती पर प्रधानमंत्री की बिक्रमगंज में आयोजित सभा में शामिल होने का आह्वान किया। भोजपुर के प्रभारी मंत्री केदार गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री की सभा में भोजपुर जिले से कार्यकर्ताओं की जबरदस्त भागीदारी होगी। अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने की और संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जदयू महानगर अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने किया। मौके पर जदयू के प्रदेश महासचिव सह एनडीए के प्रदेश संयोजक चंदन कुमार, पूर्व सांसद मीना सिंह, विधान पार्षद श्रीभगवान कुशवाहा, विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, अमरेंद्र प्रताप सिंह, विशाल प्रशांत, भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ कन्हैया सिंह, पूर्व विधायक संजय टाइगर, सुनील पांडेय, मुन्नी देवी, विशाल सिंह, प्रभुनाथ प्रसाद के अलावा कामेश्वर कुशवाहा, मिथिलेश कुशवाहा, धीरेन्द्र सिंह, मनोज उपाध्याय, शंभु प्रसाद सोनी, अंजनी सिंह, संतोष चंद्रवंशी, ममता सिंह, धीरेन्द्र सिंह, सूर्यकांत पाण्डेय, रोहित कुशवाहा, महेश्वर मिश्रा, श्याम कुमार मुन्नु, प्रिंस बजरंगी सहित बड़ी संख्या में एनडीए नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर आगत अतिथियों को बुके, फूलमाला एवं अंगवस्त्र सम्मानित किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।