India Orders Pakistani Visitors to Leave After Pahalgam Terror Attack विजिट वीजा पर बिजनौर में दो पाकिस्तानी, एक ने छोड़ा देश, Bijnor Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsIndia Orders Pakistani Visitors to Leave After Pahalgam Terror Attack

विजिट वीजा पर बिजनौर में दो पाकिस्तानी, एक ने छोड़ा देश

Bijnor News - पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने विजिट वीजा पर आए पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया है। बिजनौर में एक पति-पत्नी विजिट वीजा पर आए थे, जिसमें पति पहले ही लौट चुका है। पत्नी...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरFri, 25 April 2025 04:09 AM
share Share
Follow Us on
विजिट वीजा पर बिजनौर में दो पाकिस्तानी, एक ने छोड़ा देश

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। विजिट वीजा पर भारत आए लोगों को देश छोड़ने का आदेश दिया गया। बिजनौर में दो पाकिस्तानी विजिट वीजा पर आए थे, जिसमें पति-पत्नी शामिल थे। पति देश छोड़ चुका है, जबकि पत्नी शुक्रवार को जिला छोड़कर दिल्ली रवाना जाएगी। इसके अलावा जनपद बिजनौर में एलटीवी (लॉग टर्म वीजा) व एएलटीवी पर 20 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं। जनपद बिजनौर में दो पाकिस्तानी नागरिक विजिट वीजा पर अपने रिश्तेदारों से मिलने भारत आए थे। इनमें स्योहारा निवासी आकला नदीम अपने पति नदीम मुदस्सिर निवासी करांची, पाकिस्तान के साथ पिछले माह 26 मार्च को अपने मायके स्योहारा स्थित मुस्लिम चौधरियान में आए थे। दोनों को आठ मई तक जिले में रहना था लेकिन पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार के सख्त आदेश ने इनका पूरा कार्यक्रम बिगाड़ दिया। नदीम मुदस्सिर गुरुवार को ही जिले से रवानगी कराकर दिल्ली चले गए और अपने मुल्क लौट गए, जबकि उनकी पत्नी आकला नदीम शुक्रवार (आज) रवाना हो जाएगीं। इसके अलावा जिलें में एलटीवी (लॉग टर्म वीजा) व एएलटीवी (एप्लाई लॉग टर्म वीजा) पर रह रहे है, जिनमें 19 महिलाएं और एक पुरुष है। इनमें पांच कोतवाली शहर, दो नगीना, तीन चांदपुर, दो नजीबाबाद, दो बढ़ापुर, दो स्योहार, जबकि किरतपुर, मंडावली, नहटौर, कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में एक-एक पाक नागरिक एलटीवी पर रह रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।