India-Pakistan Tensions Impact Roadway Travel Vigilance Increased ट्रेन यात्रियों की संख्या में गिरावट, रोडवेज अड्डे सामान्य, Bijnor Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsIndia-Pakistan Tensions Impact Roadway Travel Vigilance Increased

ट्रेन यात्रियों की संख्या में गिरावट, रोडवेज अड्डे सामान्य

Bijnor News - भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण देशभर में सतर्कता का माहौल है। हालांकि स्थानीय यात्रियों की स्थिति सामान्य है, पंजाब और हरियाणा जैसे सीमावर्ती राज्यों के लिए यात्रियों की संख्या में 50 प्रतिशत...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरSat, 10 May 2025 12:21 AM
share Share
Follow Us on
ट्रेन यात्रियों की संख्या में गिरावट, रोडवेज अड्डे सामान्य

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते देशभर में सतर्कता का माहौल बना हुआ है। हालांकि इस तनाव का सीधा असर रोडवेज के रोजमर्रा के यात्रियों पर बहुत अधिक नहीं पड़ा है, फिर भी दूरगामी यात्राओं में कुछ गिरावट देखी जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से रोडवेज प्रशासन सतर्क है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का असर रोडवेज परिचालन पर भी पड़ा है। स्थानीय यात्रियों की स्थिति तो सामान्य है जबकि पंजाब और हरियाणा जैसे सीमावर्ती राज्यों की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या में लगभग 50 प्रतिशत की कमी आई है। वहीं दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या भी थोड़ी घटी है।

स्थानीय और पास की दूरी तय करने वाले यात्रियों की आवाजाही लगभग सामान्य बनी हुई है। सुरक्षा के लिहाज से रोडवेज प्रशासन सतर्क है। सभी डिपो पर यात्रियों को सतर्क और जागरूक किया जा रहा है। सुरक्षा उपायों को परखने के लिए मॉक ड्रिल्स कराई गई हैं। प्रशासन की ओर से यात्रियों को यह भरोसा दिलाया जा रहा है कि उनकी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। डिपो परिसर, बस स्टैंड और बसों में सतर्कता बढ़ा दी गई है तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी हैं। प्रशासन यात्रियों से अपील कर रहा है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सुरक्षित यात्रा करें। कोट... लंबी दूरी के यात्रियों की संख्या पर तो असर पड़ा है, लेकिन आसपास के और स्थानीय यात्रियों की स्थिति सामान्य है। जागरूकता और सुरक्षा की दृष्टी से मॉक ड्रिल कराई गई है। यात्रियों को जागरूक भी किया जा रहा है। - राजेश सिंह, एआरएम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।