Kalagarh Dam Security Revokes Three-Wheeler Permit for Labor Transport लेबर को डैम पर लेकर गए थ्री व्हीलर की अनुमति निरस्त, Bijnor Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsKalagarh Dam Security Revokes Three-Wheeler Permit for Labor Transport

लेबर को डैम पर लेकर गए थ्री व्हीलर की अनुमति निरस्त

Bijnor News - कालागढ़ डैम पर ठेकेदार की लेबर ले जाने के लिए तीन पहिया वाहन की अनुमति निरस्त कर दी गई है। सुरक्षा कारणों से केवल चौपहिया वाहनों को श्रमिकों को डैम क्षेत्र में ले जाने की अनुमति है। विभागीय...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरThu, 23 Jan 2025 11:37 PM
share Share
Follow Us on
लेबर को डैम पर लेकर गए थ्री व्हीलर की अनुमति निरस्त

सुरक्षा प्रभारी द्वारा कालागढ़ डैम पर ठेकेदार की लेबर लेकर गए थ्री व्हीलर की अनुमति निरस्त कर दी गई है। बुधवार को थ्री व्हीलर (विक्रम) लेबर को लेकर मैन डैम पर गया था। लेबर को छोड़ कर वापस लौट रहे थ्री व्हीलर को विभागीय कर्मचारियों द्वारा सुरक्षा बैरियर पर रोक दिया गया। बताया गया है कि मैन डैम पर जाने के लिए बेहद दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र से होकर गुजरना पड़ता है। जिसके चलते सुरक्षा के मद्देनजर थ्री व्हीलर (विक्रम) अथवा ट्रैक्टर- ट्राली द्वारा डैम क्षेत्र में लेबर की आवाजाही किसी भी दशा में उचित नहीं है। लेकिन इसके विपरीत मजदूरों की जान की परवाह किए बगैर थ्री व्हीलर (विक्रम) अथवा ट्रैक्टर-ट्राली द्वारा डैम क्षेत्र में लेबर की आवाजाही बदस्तूर जारी है। थ्री व्हीलर (विक्रम) तथा ट्रैक्टर-ट्राली द्वारा डैम क्षेत्र में लेबर की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की गई है।

कोट

थ्री व्हीलर को बांध पर ले जाने की अनुमति को निरस्त कर दिया गया है। बांध पर केवल चौपहिया वाहन से ही श्रमिकों को ले जाया जा सकता है।

--रोहित ढाका, सुरक्षा प्रभारी

कालागढ़ बांध परियोजना

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।