Rajput Vihar Colony in Dhampur Lacks Basic Amenities Despite Being Designated a Posh Area बोले बिजनौर : पॉश कॉलोनी में सुविधाएं गांव से भी खराब, Bijnor Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsRajput Vihar Colony in Dhampur Lacks Basic Amenities Despite Being Designated a Posh Area

बोले बिजनौर : पॉश कॉलोनी में सुविधाएं गांव से भी खराब

Bijnor News - धामपुर की राजपूत विहार कॉलोनी को पॉश कॉलोनी का दर्जा तो मिला है, लेकिन यहां के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। सड़कें खराब हैं, जल निकासी का उचित प्रबंध नहीं है, और स्ट्रीट लाइटें अक्सर खराब रहती...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरFri, 13 June 2025 06:32 PM
share Share
Follow Us on
बोले बिजनौर : पॉश कॉलोनी में सुविधाएं गांव से भी खराब

धामपुर की राजपूत विहार कॉलोनी को शहर की पॉश कॉलोनी का दर्ज तो दे दिया गया, लेकिन यहां के लोग मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित हैं। यहां चलने लिए सड़क नहीं, पानी की निकासी के लिए ढंग की नाली तक नहीं है। इसके अलावा पथ प्रकाश के लिए लगाई गईं स्ट्रीट लाइटें भी खराब रहती हैं। जगह-जगह बनाई गई पुलिया भी टूटी पड़ी है। गंदगी के ढेर पॉश कॉलोनी को चिढ़ाते नजर आते हैं। सैकड़ों परिवार होने के बाद भी नगर पालिका की ओर से कोई सुविधा नहीं प्रदान की गई। स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत करने के बावजूद स्थानीय प्रशासन इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है।

धामपुर की राजपूत विहार कॉलोनी करीब 150 आवास हैं। 1500 से अधिक लोग रहते हैं। कालोनी में तमाम समस्याएं मुंह बाय खड़ी हैं। कॉलोनी के परिवारों की आस लगी है कि जल्द विकास की गंगा बहेगी और कालोनी के परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। कालोनी की सबसे बड़ी समस्या खराब और टूटी सड़के हैं। पीने के पानी के लिए पाइप लाइन तक बिछी हुई नहीं हैं। खंभों पर बिजली के तार जर्जर हालत में हैं। खंभे ना होने की वजह से घरों के ऊपर बिजली के तार लटके हुए हैं। कई मार्ग कच्चे पड़े हैं। जिनकी पालिका कोई सुध लेने को तैयार नहीं है। गलियों में गंदगी के अंबार लगे हैं। साफ सफाई की पालिका स्तर से कोई व्यवस्था नहीं है। सफाई कर्मी कालोनी में पहुंचने तक को तैयार नहीं हैं। कालोनीवासियों को घरों के आस पास नालियों की स्वयं की साफ सफाई करनी पड़ती है। कच्चे रास्ते सबसे बड़ी समस्या: कालोनीवासियों विक्रम राणा, अमित वर्मा, राजबहादुर सिंह डॉक्टर गौरव चौहान का कहना है कि कच्चे रास्तों को शीघ्र बनाया जाए। शीघ्र ही अधूरे रास्तों को पक्का किया जाए। ताकि कालोनी के परिवारों को बड़ी राहत मिल सके।रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइट का समुचित प्रबंध न होने के वजह से कॉलोनी में अंधेरा पसरा रहता है। बार-बार कॉलोनीवासियों के शिकायत के बाद भी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। हल्की बारिश में भी मोहल्लों में जलभराव की समस्या खड़ी हो जाती है। भीषण गर्मी में कॉलोनी में पेयजल की समस्या बनी हुई है। कॉलोनी बसु का कहना है जल निकासी होगी तो मच्छर पैदा नहीं होंगे और संक्रामक बीमारियों का खतरा नहीं होगा। कालोनी से गुजर रहे नाले की सफाई ना होने की वजह से दुर्गंध उठती है। कालोनी में रहना दूभर हो गया है। कॉलोनी के परिवारों ने पालिका से व्यवस्था को सुधारने की मांग की है। कॉलोनी में रहता है अंधेरा राजपूत विहार की गलियों में अंधेरा पसरा रहता है। स्ट्रीट लाइट लगी ना होने की वजह से कॉलोनी में रात्रि में गुजरा मुश्किल रहता है। अधिकांश परिवार ही अपने घरों के सामने रोशनी करने के लिए लाइट जला कर रखते हैं। नगर पालिका ने कॉलोनी में एकाध स्थान पर ही स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था कर रखी है। कॉलोनीवासियों को खुद करनी पड़ती सफाई कॉलोनी की गलियों में अक्सर कूड़े के अंबार लगे रहते हैं। कॉलोनी के परिवारों का कहना है की कभी भी कोई सफाई कर्मी कॉलोनी में नहीं आता है। कॉलोनी के परिवार ही अक्सर अपने घरों के सामने साफ सफाई करते हैं। कालोनी में किसी भी सफाई कर्मी की तैनाती नहीं है। कॉलोनी के रास्तों की हालात बदहाल रास्तों की हालात बदहाल है। कई रास्ते तो ऐसे हैं जो अभी तक लगे तक ही नहीं है। जबकि कई रास्तों पर काम तो शुरू हुआ, लेकिन पूरा नहीं हो सका। रास्तों की बदहाली की वजह से कॉलोनीवासी परेशान रहते हैं। नालों पर स्वयं डालने पड़े पट कॉलोनी में रास्तों की आवाजाही के लिए श्रमदान कर पट डालने पड़ रहे हैं। कालोनी से गुजर रहे नाले से मिट्टी का कटान हो रहा है। पालिका इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है। मजबूरन कॉलोनी के परिवारों को अपनी समस्याओं को समाधान करने पड़ता है। शुद्ध पेयजल आपूर्ति की किल्लत शुद्ध पेयजल आपूर्ति की भारी किल्लत है। कॉलोनी में कोई इंडिया मार्का हैंडपंप नहीं है। पालिका ने पेयजल आपूर्ति के लिए कोई पाइपलाइन तक नहीं बिछा रखी है। कालोनी के परिवार निजी सबमर्सिबल से ही पानी की आपूर्ति करते हैं। भीषण गर्मी में प्यास बुझाने का निजी संसाधन के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता। मंदिर के आसपास की हालत बदहाल कॉलोनी में स्थित शिव शक्ति विद्या पीठ मंदिर के आसपास गंदगी का अंबार लगा रहता है। बरसात में नाले का पानी उफान मरकर कॉलोनी के घरों में भर जाता है। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। हमारी भी सुनो कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं की कमी है। सबसे पहले आधी अधूरी पड़ी सड़कें बनाई जाएं। ताकि आवाजाही की समस्या का समाधान हो सके। - अमित वर्मा कॉलोनी को नगरपालिका सरकारी सुविधाओं से वंचित रखा गया है। कालोनी में कोई विकास का कार्य नहीं किया गया। पानी तक नहीं पहुंचाया गया। - विक्रम राणा कॉलोनी के परिवार करीब दो दशक से नगर पालिका के लिए मतदान करते हैं। ऐसे में किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, जो संतुष्ट हुआ जा सके। कॉलोनी सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। -राजबहादुर सिंह कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति की भी भारी किल्लत है। कॉलोनी में जरा भी पेयजल आपूर्ति नहीं होती है। अभी तक पाइप लाइन तक नहीं बिछी है। कॉलोनी के परिवार पेयजल के लिए अपने निजी संसाधन को उपयोग में लाते हैं। - डॉ. गौरव चौहान भीषण गर्मी से बचने के लिए कॉलोनी में ठंडे वाटर कूलर नहीं लगाए गए हैं। गर्मी में पानी की समस्या रहती है। कॉलोनी में वाटर कूलर लगाए जाए। - विरेश कुमार कॉलोनी में पानी निकासी के लिए नाले ना होने की वजह से घरों का पानी बाहर नहीं जा पता है। कई जगह कॉलोनी में पानी गड्ढों में एकत्र होता है। पानी की निकासी की व्यवस्था में सुधार जाए। - पंडित दिनेश भारद्वाज खंभे नहीं लगे होने की वजह से बिजली के तार घर की छतों पर लटके हुए हैं। मंदिर के सामने का खंभा झुक गया है। आंधी में गिरने का भय रहता है। - नीरज वर्मा कॉलोनी में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। कोई भी सफाई कर्मचारी इन कूड़े के ढेरों को उठाने नहीं आता है। -शिवहरि वर्मा कालोनी में कई गालियों के रास्ते ऐसे हैं जो अभी तक बने नहीं है। बरसात में इन रास्तों पर पानी भरकर खड़ा हो जाता है। कॉलोनी के परिवारों को कीचड़ से होकर निकलने में दिक्कत आती है। -शोभित गोयल कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति के लिए कोई पाइप लाइन नहीं डाली गई है। नगर की पेयजल आपूर्ति के समानांतर कॉलोनी को भी पेयजल की आपूर्ति कराई जाए। - प्रवेंद्र कुमार कॉलोनी में कभी भी कोई सफाई कर्मी गंदगी साफ करने के लिए नहीं आता है, कॉलोनी के परिवार अपने घरों के सामने की गंदगी को साफ करते हैं। - मीना वर्मा कॉलोनी के परिवारों को नगर पालिका की किसी भी विकास योजना का लाभ नहीं मिलता है। जनप्रतिनिधि चुनाव में ही दिखाई देते हैं। इसके बाद कोई आकर देखना तक गंवारा करता है। - मनु विश्वास कॉलोनी के मंदिर के आसपास डस्टबिन लगाए जाएं। कॉलोनी में कहीं भी कूड़ा एकत्र करने के लिए डस्टबिन नहीं लगाए गए हैं। कॉलोनी के परिवारों को रोज अपना कूड़ा एकत्र कर बाहर फेंक कर आना पड़ता है। - हर्ष शर्मा कॉलोनी के पास नाला होने की वजह से मच्छरों का प्रकोप रहता है। कॉलोनी कभी फॉगिंग तक नहीं की जाती है। मच्छरों के प्रकोप की वजह से संक्रामक बीमारी का खतरा बना रहता है। - डालचंद चौहान बोले जिम्मेदार राजपूत विहार कॉलोनी में सुविधाओं के लिए प्रयासरत कॉलोनी के परिवारों को हर तरह की सुविधा मुहैया करने के लिए उनके स्तर से पूरे प्रयास किया जा रहे हैं। कॉलोनी में 50 प्रतिशत सड़कों का निर्माण कराया गया है। पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य होगा। समय-समय पर साफ सफाई के लिए सफाई कर्मी भेजे जाते हैं। - जावेद अहमद, सभासद हर स्तर पर समस्या दूर करने का प्रयास ऐसी कॉलोनी के प्रस्ताव तैयार कराए जा रहे हैं, जहां मूलभूत सुविधाओं की कमी है। सभासदों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। जल्द कॉलोनी में सड़क, पेयजल आपूर्ति में सुधार किया जाएगा। साफ सफाई के लिए कॉलोनी में साफ कर्मी भेजे जाएंगे। - रवि शंकर शुक्ला, ईओ सुझाव 1. कॉलोनी में कच्चे रास्तों पर सड़क बनने से लोगों को मिलेगी राहत 2. जलभराव की समस्या से निजात के लिए कराया नाले का निर्माण 3. कॉलोनी में साफ सफाई के लिए प्रतिदिन सफाई कर्मी भेजा जाए। 4. जगह-जगह लगे गंदगी के ढेरों को तत्काल कराया जाए साफ। 5. कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति को पाइप लाइन बिछाई जाए। शिकायत 1. राजपूत विहार कॉलोनी की सड़क नहीं बनने से हजारों लोगों को दिक्कत। 2. बरसात में होने वाले जलभराव से लोगों का हो जाता है हाल-बेहाल। 3. कॉलोनी के बाहर हादसों को रोकने के लिए बनने चाहिए स्पीड ब्रेकर। 4. जगह-जगह लगे गंदगी के ढेरों को कब तक कराया जाएगा साफ। 5. दिनभर जलने वाली स्ट्रीट लाइटों को बंद की हो उचित व्यवस्था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।