कंटेनर की टक्कर से पुल की रेलिंग पर लटका ट्रैक्टर
Bijnor News - मंडावली थाना क्षेत्र में रतनाल नदी के पुल पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर पुल की रेलिंग पर लटक गया। इस हादसे में तीन लोग घायल हुए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में...
थाना क्षेत्र मंडावली में मोटा महादेव मंदिर के पास रतनाल नदी के पुल पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग पर लटक गया। हादसे में तीन लोग घायल हुए। घटना के बाद पुल के दोनों ओर घंटों जाम लगा रहा। सोमवार को मोहल्ला संत नगर चांदपुर से बच्चे का मुंडन करने के लिए परिवार के लोग हरिद्वार जा रहे थे। ट्रैक्टर ट्राली में महिला व बच्चो सहित करीब 15 लोग सवार थे। जिसमें अजय कुमार, रामशरण, लीलू आदि लोग घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र समीपुर में भर्ती कराया गया।
बताया गया कि अरविंद की बहन दीपा के डेढ़ वर्षीय बच्चे का मुंडन होना था। कंटेनर ने पीछे से ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी जिसके चलते ट्रैक्टर पुल की रेलिंग पर लटक गया। गनीमत रही एक बड़ी घटना होने से बाल बाल बच गई, घटना में ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया पुल के दोनो ओर घंटों तक जाम लगा रहा। मंडावली पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को उठाकर जाम खुलवाया। कंटेनर चालक पुलिस की हिरासत में है। बाद में सभी लोग गंतव्य को रवाना हो गये।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।