राजगढ़ वन रेंज में लगी आग, वन संपदा को नुकसान
Bijnor News - नांगल में आरक्षित वन क्षेत्र में आग ने विकराल रूप ले लिया है, जिससे वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है। तेज हवा के कारण आग बढ़ रही है, और वन्य जीवों के जीवन पर संकट मंडरा रहा है। वन विभाग के अधिकारी...

नांगल स्तिथ आरक्षित वन क्षेत्र में आग ने विकराल रूप धारण किया है, जिससे वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है। वहीं वन्य जीव जंतुओं पर भी जीवन का संकट मंडरा रहा है। बुधवार को वन क्षेत्र में अचानक आग लग गई, तेज हवा के चलते आग विकराल रूप ले रही है। जिसके चलते आग बड़े वन क्षेत्र को अपने आगोश में ले रही है। आग लगातार बढ़ती जा रही है, आग लगने से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंच रहा है लेकिन, वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी इस ओर ध्यान देने को राजी नहीं है।
छोटे पेड़ों से लेकर बड़े-बड़े पेड़ों की जड़े इस आग में खोकली हो रही हैं। जिसके चलते वन क्षेत्र में जंगली जानवरों तथा वन्य जीवों पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। आग लगने से विभाग को भारी नुकसान हो रहा है। राजगढ़ वन रेंज के अधिकारी राम मुसाफिर यादव ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है, मौके पप विभाग की टीम को भेजा जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।