BJP expelled Gonda district president Amar Kishor Kashyap his video with a woman in the party office went viral बीजेपी ने गोंडा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को निकाला, पार्टी दफ्तर में महिला संग वीडियो वायरल हुआ था, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsBJP expelled Gonda district president Amar Kishor Kashyap his video with a woman in the party office went viral

बीजेपी ने गोंडा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को निकाला, पार्टी दफ्तर में महिला संग वीडियो वायरल हुआ था

यूपी में बीजेपी ने गोंडा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को पार्टी से निकाल दिया गया है। पार्टी दफ्तर में महिला के साथ उनका वीडियो वायरल हुआ था। नोटिस के बाद संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर ऐक्शन हुआ है।

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तानWed, 11 June 2025 11:18 AM
share Share
Follow Us on
बीजेपी ने गोंडा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को निकाला, पार्टी दफ्तर में महिला संग वीडियो वायरल हुआ था

यूपी में गोंडा के बीजेपी जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। भाजपा के गोंडा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सात दिनों में स्पष्टीकरण मांगा था। जिसका जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर बीजेपी ने बड़ा ऐक्शन लिया है।

प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने अमर किशोर कश्यप को पत्र लिखा है कि आप द्वारा भेजा गया स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं है। आपका यह कृत्य घोर अनुशासनहीनता की परिधि में आता है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार आपको तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |