Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsMurder of Mahendra Yadav Former Councilor s Son Found Shot Near Railway Tracks
झांसी में पूर्व पार्षद के बेटे की गोली मारकर हत्या
Jhansi News - झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में पूर्व पार्षद वंदना यादव के बेटे महेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव कश्यप बलरामपुर गांव के पास रेल लाइन किनारे मिला। महेंद्र के सिर और कनपटी पर गोली लगी...
Newswrap हिन्दुस्तान, झांसीWed, 11 June 2025 11:18 AM

झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र की नैनागढ़ क्षेत्र में रहने वाली पूर्व पार्षद वंदना यादव के बेटे महेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव कश्यप बलरामपुर गांव के पास रेल लाइन किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके पर कार खड़ी मिली है। सिर और कनपटी पर गोली मारी गई है। पटरी पर खून भी पड़ा मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गौरतलब है कि महेंद्र यादव के पिता बाबा यादव की भी पूर्व में हत्या की गई थी। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।