i will push raja from mountain sonam told to raj ...तो मैं खुद राजा को पहाड़ से धक्का दे दूंगी; सोनम का पक्का था कत्ल वाला इरादा, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़i will push raja from mountain sonam told to raj

...तो मैं खुद राजा को पहाड़ से धक्का दे दूंगी; सोनम का पक्का था कत्ल वाला इरादा

इंदौर के कोराबारी राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार की गई उसकी दुल्हन सोनम रघुवंशी ने तय कर लिया था कि वह पति का खात्मा करके ही रहेगी।

Sudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, इंदौरWed, 11 June 2025 11:17 AM
share Share
Follow Us on
...तो मैं खुद राजा को पहाड़ से धक्का दे दूंगी; सोनम का पक्का था कत्ल वाला इरादा

इंदौर के कोराबारी राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार की गई उसकी दुल्हन सोनम रघुवंशी ने तय कर लिया था कि वह पति का खात्मा करके ही रहेगी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसने अपना यह पक्का इरादा साजिश में शामिल रहे प्रेमी राज के सामने भी जाहिर किया था। सोनम और राज ने सुपारी किलर्स की व्यवस्था की थी, लेकिन सोनम राजा को मौत के घाट उतारने को इतनी बेताब थी कि उसने कहा था कि यदि राज के दोस्त फेल हुए तो वह खुद राजा को पहाड़ से धक्का देकर मार देगी।

इंडिया टुडे ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया है कि राजा की हत्या के लिए सोनम का इरादा पक्का था। उसने प्रेमी राज कुशवाहा से कहा था, 'यदि विशाल, आनंद और आकाश राजा को नहीं मार पाए तो फोटो लेते समय मैं खुद इसे पहाड़ से धक्का दे दूंगी।' 11 मई को शादी के महज 4 दिन बाद सोनम मायके लौट आई थी। सूत्रों के मुताबिक, यहीं उसने राज के साथ मिलकर राजा को रास्ते से हटाने का फैसला किया था। शादी के करीब एक सप्ताह बाद ही उसने राज के साथ मिलकर राजा की हत्या की प्लानिंग कर ली थी।

ये भी पढ़ें:उसके बाद ही संबंध बनाने दूंगी; सोनम रघुवंशी ने राजा के सामने रख दी थी एक शर्त

राजा की हत्या के लिए सोनम ने मेघालय जाने का प्लान बनाया। वह किसी ऐसे स्थान की तलाश में थी जहां पहाड़, जंगल और सुनसान इलाके हों। इसके लिए उसने शिलॉन्ग का चुनाव किया और राजा को लेकर 23 मई को शिलॉन्ग के नोनग्रिएट गांव पहुंची। 10 दिन बाद यहां एक पहाड़ी के नीचे राजा की लाश मिली थी और सोनम लापता हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि राजा की धारदार हथियार से हत्या की गई है। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो एक गाइड के जरिए पता चला कि राजा और सोनम के आसपास तीन लोग दिखे थे जो हिंदी में बात कर रहे थे। इसके बाद एक सीसीटीवी फुटेज में सोनम आरोपियों के साथ दिखी थी।

सोनम ने विशाल सिंह चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को राजा की हत्या की सुपारी दी थी। तीनों राज के दोस्त हैं। राज और सोनम ने उन्हें 20 लाख रुपये का लालच दिया था। पुलिस ने सोमवार 8 जून को सोनम को यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार किया। अब उससे शिलॉन्ग में अन्य आरोपियों के सामने बिठाकर पूछताछ की जाएगी।

ये भी पढ़ें:मुझे कुछ याद नहीं आ रहा; बचने के लिए सोनम रघुवंशी की नई चाल
ये भी पढ़ें:सोनम ने राजा के वॉलेट से ही किया हत्यारों को पेमेंट; राज ने पुलिस को क्या बताया
ये भी पढ़ें:मुझे बचाते हुए मेरे पति मर गए... सोनम रघुवंशी ने बताई अलग ही कहानी
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|