Businessmen Accuse Weights and Measures Department of Harassment and Corruption नापतौल विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों पर उत्पीड़न का आरोप, Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsBusinessmen Accuse Weights and Measures Department of Harassment and Corruption

नापतौल विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों पर उत्पीड़न का आरोप

Bulandsehar News - व्यापारी सुरक्षा फोरम के पदाधिकारियों ने नापतौल विभाग के अधिकारियों पर व्यापारियों के उत्पीड़न और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि यह नहीं रुका, तो धरना दिया जाएगा।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरSat, 19 April 2025 12:36 AM
share Share
Follow Us on
नापतौल विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों पर उत्पीड़न का आरोप

व्यापारी सुरक्षा फोरम के पदाधिकारियों ने नापतौल विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पदाधिकारियों ने कहा कि अधिकारी भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। यदि इसे नहीं रोका गया तो जिले में धरना होगा। शुक्रवार को कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए व्यापारी सुरक्षा फोरम के प्रदेश महामंत्री अनिल देशभक्त ने कहा कि नापतौल विभाग के कर्मचारियों द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। डिबाई सहित अन्य तहसीलों में व्यापारियों को दिए गए नोटिस निरस्त कराए जाएं, नहीं तो अधिकारियों के खिलाफ व्यापारी सड़कों पर उतरकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपेंगे। नापतौल विभाग द्वारा कुछ कर्मचारी लगाए गए हैं जो प्राइवेट हैं और उनके द्वारा अवैध वसूली व्यापारियों से की जा रही है। विभाग के चौकीदार, बाबू व अन्य कर्मचारी व्यापारियों के यहां पर छापमार कार्रवाई कर उन्हें बेवजह परेशान करते हैं। गांव और कस्बों के छोटे व्यापारियों से यह अवैध उगाही कर रहे हैं। बैठक में जिलाध्यक्ष रविंद्र गोयल, जिला महामंत्री अनुज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।