जनपद को मिली 15 नई एंबुलेंस, विधायक ने दिखाई हरी झंडी
Bulandsehar News - बुलंदशहर में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए 43 एंबुलेंस में से 15 नई एंबुलेंस आई हैं। विधायक प्रदीप चौधरी ने इन्हें सीएमओ कार्यालय से रवाना किया। विधायक ने अस्पताल का निरीक्षण किया और कहा कि...

बुलंदशहर। शासन स्तर से एंबुलेंस सेवा को बेहतर करने के लिए जिले को नई एंबुलेंस की सौगात दी जा रही है। बुधवार को 43 में से 15 नई एंबुलेंस बुलंदशहर पहुंची। इसमें 108 और 102 एंबुलेंस शामिल हैं। जिन्हें सीएमओ कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने रवाना किया। इसके बाद विधायक ने अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना। साथ ही मरीजों से इलाज के बारे में जानकारी ली। जिले में मरीजों को बेहतर लाभ देने के लिए 15 एंबुलेंस भेजी गई हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा स्वास्थ्य सेवाओं में एंबुलेंस की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसकी सेवा लेना प्रत्येक जरूरतमंद नागरिक का अधिकार है। सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। साथ ही नई एंबुलेंस की तैनाती से न केवल शहरी क्षेत्र में बल्कि दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों में भी मरीज को समय पर सेवा मिल सके। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने सभी एंबुलेंस के प्रशिक्षित स्टाफ के साथ जल्द से जल्द अपने क्षेत्र में सेवाएं देने के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा एंबुलेंस सेवाओं को सही तरीके से मॉनिटरिंग किया जाए। इस मौके पर नोडल अधिकारी डॉ. शशिकांत राय, डॉ. गौरव सक्सेना, डॉ. सचिन भाटी, डॉ. कमलेन्द्र भारद्वाज, एंबुलेंस प्रोग्राम मैनेजर सर्वोत्तम यादव, कॉर्डिनेटर पुष्पेंद्र यादव, विनोद कुमार, निशांत कुमार आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।