Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsRelief from Heatwave Cloud Cover and Rain Expected to Continue
बुलंदशहर: आसमान में सुबह से छाए बादल, गर्मी से राहत, बारिश की संभावना
Bulandsehar News - तेज धूप और गर्मी से राहत मिली है, क्योंकि रविवार रात हल्की बारिश के बाद मौसम बदला। सोमवार को बादल छाए रहे और तापमान 22 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग ने एक सप्ताह तक बिगड़ते मौसम और...
Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरMon, 5 May 2025 11:33 AM

तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच बादलों के छाए रहने से राहत मिली है। रविवार रात हल्की बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया। सोमवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। बारिश की संभावना रही। इस दौरान गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिली। न्यूनतम तापमान 22 और अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। अब मौसम विभाग के मुताबिक एक सप्ताह तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। तेज हवाओं के साथ बारिश की उम्मीद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।