Severe Heat Returns After Rainstorm Temperatures Reach 39 C गर्मी ने फिर छुड़ाए पसीने, तपिश से झुलसे लोग, Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsSevere Heat Returns After Rainstorm Temperatures Reach 39 C

गर्मी ने फिर छुड़ाए पसीने, तपिश से झुलसे लोग

Bulandsehar News - आंधी-बारिश के बाद गर्मी ने एक बार फिर लोगों को परेशान कर दिया। मंगलवार को बारिश से मौसम सुहाना हो गया था, लेकिन बुधवार को तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं और...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरThu, 15 May 2025 03:17 AM
share Share
Follow Us on
गर्मी ने फिर छुड़ाए पसीने, तपिश से झुलसे लोग

आंधी-बारिश के बाद गर्मी ने एक बार फिर लोगों को पसीने छुड़ा दिए। मंगलवार शाम अचानक मौसम बदलने से लोगों को गर्मी में राहत मिली थी। बारिश के चलते मौसम सुहाना रहा, लेकिन बुधवार को फिर भीषण गर्मी ने हाल-बेहाल कर दिया। दोपहर के समय लोगों ने तपिश का अहसास किया। न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक तीन दिनों तक अधिकतम तापमान 41 डिग्री पर रह सकता है। तपिश के साथ गर्मी और प्रचंड होगी। मंगलवार को दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए। कुछ देर बाद ही तेज आंधी के साथ बारिश शुरु हो गई।

बारिश के चलते मौसम जहां सुहाना हो गया। वहीं भीषण गर्मी में लोगों को काफी राहत मिली। बुधवार को सुबह से ही तेज धूप के साथ उमसभरी गर्मी से लोग पसीनों से तर-बतर हो गए। दोपहर तक जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तपिश के चलते लोग दोपहर के समय झुलस गए। तमाम प्रसासों के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। गर्मी से बचने के लिए जहां भी छांव मिली। राहगीर और वाहन चालक बचाव करते नजर आए। तेज धूप और भीषण गर्मी के चलते लोग सिर्फ जरूरी काम से लोग बाहर निकले। मौसम विभाग के अनुसार अब कुछ दिन तक आसमान साफ रहेगा। तापमान में अभी उतार-चढ़ाव रहेगा। एक सप्ताह में फिर मौसम बदल सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।