Training Camp at AKP Degree College First Aid and Tent Pitching Skills for Students छात्राओं को प्राथमिक उपचार व तंबू लगाने की जानकारी दी, Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsTraining Camp at AKP Degree College First Aid and Tent Pitching Skills for Students

छात्राओं को प्राथमिक उपचार व तंबू लगाने की जानकारी दी

Bulandsehar News - छात्राओं को प्राथमिक उपचार व तंबू लगाने की जानकारी दीछात्राओं को प्राथमिक उपचार व तंबू लगाने की जानकारी दीछात्राओं को प्राथमिक उपचार व तंबू लगाने की ज

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरFri, 25 April 2025 12:31 AM
share Share
Follow Us on
छात्राओं को प्राथमिक उपचार व तंबू लगाने की जानकारी दी

एकेपी डिग्री कॉलेज में गुरुवार को आयोजित प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं को प्राथमिक उपचार व तंबू लगाने की जानकारी दी गई। इस मौके पर डॉ. अनामिका द्विवेदी ने बताया कि एकेपी डिग्री कॉलेज में रोवर एंड रेंजर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें दूसरे दिन दोनों इकाईयों ने अपनी-अपनी टोलियों का गठन किया और टोली के प्रमुख का चयन किया। जिसमें कल्पना चावला दल ने अपनी तीन टोलियों के नाम इंदिरा गांधी, रानी लक्ष्मी बाई, किरण बेदी रखे गए। अपराजित दल ने रत्नावली, सावित्री, अवंती बाई रखा। शर्मिष्ठा ने बताया कि शिविर में 48 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिनको गांठ लगाना बताया। इसमें जुलाहा गांठ, लोटा फांस, लट्ठा फांस, मछुआ फांस, एक चक्कर दो फांस, बंधन, वर्गाकार बंधन, कर्णाकार बंधन, समानांतर बंधन व डॉक्टरी गांठ, ध्रुव गांठ आदि हैं। साथ ही कलर पार्टी, दल अभिलेख, रेंजर्स को रंगोली व मीनार आदि की जानकारी दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।