गंगा किनारे अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप
Chandauli News - पीडीडीयू नगर के अलीनगर थाना क्षेत्र के कुरहना गांव के गंगा किनारे रविवार सुबह 45 वर्षीय अधेड़ का शव मिला। शव कई दिनों पुराना लग रहा था और बालू में ढका हुआ था। ग्रामीणों का कहना है कि शव गंगा में बहकर...

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। अलीनगर थाना क्षेत्र के कुरहना गांव के समीप रविवार की सुबह गंगा किनारे 45 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव काफी काफी दिनों का लग रहा है। पुलिस शव कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुटी है। क्षेत्र के कुरहना गांव के गंगा किनारे रविवार की सुबह शव मिला। शव का अधिकांश हिस्सा बालू में ढका था। वहीं शव काफी दिनों का लग रहा है। ग्रामीणों के अनुसार शव गंगा में बहकर पहुंच गया होगा। वहीं कुछ लोगों ने हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे थे। हालांकि जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगा। प्रभारी निरीक्षक बिनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि शव कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।