Eid ul-Fitr Celebrated with Joy and Unity in Chandouli जिलेभर में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद उल फितर का पर्व, Chandauli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsEid ul-Fitr Celebrated with Joy and Unity in Chandouli

जिलेभर में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद उल फितर का पर्व

Chandauli News - चंदौली में ईद उल फितर का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय ने सुबह नमाज अदा की और एक-दूसरे को बधाई दी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। ईद के मौके पर विशेष खान-पान की तैयारी की गई थी। यह पर्व...

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीMon, 31 March 2025 02:48 PM
share Share
Follow Us on
जिलेभर में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद उल फितर का पर्व

चंदौली, संवाददाता। ईद का चांद रविवार की शाम दिखने के बाद सोमवार को ईद उल फितर का पर्व जिलेभर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईदगाहों और मस्जिदों में ईद उल फितर की नमाज पढ़ने के लिए सुबह साढ़े सात बजे ही मुस्लिम बंधु मस्जिदों और इदगाहों पर पहुंच गए। इस दौरान देश की तरक्की और शांति के लिए एक साथ हजारों हाथ उठाकर दुआ की। शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा कर मुस्लिम बंधुओं ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की बधाई दी। वहीं सुरक्षा को लेकर जिलेभर में कड़े प्रबंध किए गए थे। ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात रही। मुस्लिम बंधु ईद को लेकर खासी तैयारी करते हैं। घर में विशेष खान-पान के इंतजाम किए गए थे। मुस्लिम बंधु नए कपड़े पहनकर नमाज अदा की। इसके बाद गले मिलकर बधाई दी। इससे पहले ईद त्यौहार को लेकर ईदगाह में पहले ही साफ-सफाई और रंगरोगन किया था। चांद की तस्दीक होते के बाद अन्य इंतजाम भी मुकम्मले कर दिए गए। जिले की अधिकांश ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह साढ़े सात बजे ईद की नमाज अदा की गई। वहीं कुछ जगहों पर आठ बजे तो कई स्थानों पर सुबह 9 बजे भी ईद की नमाज अदा हुई। मुख्यालय के सकलडीहा रोड पर स्थित ईदगाह में सुबह साढ़े सात बजे पूरे अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। जबकि पुरानी बाजार में स्थित जामा मस्जिद में सुबह आठ बजे नमाज पढ़ी गई। मुकद्दस रमजान माह रूख्सत होने के बाद रविवार को ईद के चांद का दीदार मुस्लिम बंधुओं ने किया। इसके साथ ही ईद के मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया था। देर रात तक चल सिलसिला चलता रहा। इसके साथ ही मुस्लिम बंधु पर्व की तैयारियों में जुटे गए। पर्व को लेकर लोगों में उत्साह दिखा। इस्लाम में ईद का बहुत अधिक महत्व होता है। ईद मोहब्बत का पैगाम देता है। भाईचारगी और मिलनसारी का भी संदेश देता है। ईद यह पैगाम भी देता है कि पूरे एक महीने अल्लाह की रजामंदी के लिए रोजे रखे, इबादत किए, नेक काम किए। इसका बदला भी ईद के दिन मिलता है। ईद के त्योहार का अपना अलग ही महत्व है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।