राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित किए गए 10887 वाद
Chandauli News - चंदौली में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 10,887 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें 1,831 लघु अपराधिक मुकदमे शामिल हैं। न्यायालयों ने 5,88,935 रुपये अर्थदंड और 79,58,633 रुपये उत्तराधिकार प्रमाण...

चंदौली, संवाददाता । राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को सदर तहसील सभागार में हुआ। इसका शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश रविन्द्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्जवलित कर किया। वहीं विभिन्न न्यायालयों में सुलह-समझौते के आधार पर वादों का निस्तारण किया गया। इस दौरान सभी न्यायालयों में कुल 10887 वाद निस्तारित किए गए। इसमें 1831 लघु अपराधिक मुकदमें भी शामिल हैं। वहीं पांच लाख 88 हजार 935 रुपये अर्थदंड वसूल किया गया। जबिक 79 लाख 58 हजार 633 रुपये उत्तराधिकार प्रमाण पत्र दिलाया गया। इस क्रम में जिला जज ने कुल 5 इजराय वादों का निस्तारण कर 2,72,000 रुपये का समझौता राशि दिलाया।
वहीं एक प्रक्रीर्ण वाद का भी निस्तारण किया। अपर जिला न्यायाधीश एवं प्रभारी प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय पारितोष श्रेष्ठ ने 45 वादों का निस्तारण किया। इसमें 8 जोड़े साथ भेजे गये। वहीं 15,60,000 रुपये समझौता राशि दिलाया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अशोक कुमार सिंह यादव ने 13 एमएसीटी वादों का निस्तारण कर 67,15,000 रुपये का प्रतिकर दिलाया। अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार ने 2 इजराय वाद निस्तारण किया। विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट अनुराग शर्मा ने एक वाद निस्तारित कर 100 रुपये का जुमाना वसूल किया। अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी प्रथम परितोष श्रेष्ठ ने 171 विद्युत वादों का निस्तारण किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली इशरत परवीन फारूकी ने 3,260 वादों का निस्तारण कर 3,18,200 रुपया जुर्माना वसूल किया। सिविल जज सीनियर डिवीजन निकिता गौड़ ने 202 सिविल वादों का निस्तारण किया। इसमें 9 वादों में 79,58,633 उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे अरूण कुमार गुप्ता ने 1705 वादों का निस्तारण कर 2,04,215 रुपया जुर्माना वसूल किया। सिविल जज जूनियर डिवीजन इन्दु रानी ने 68 वादों का निस्तारण कर 5160 रुपये जुर्माना वसूल किया। सिविल जज जूनियर डिवीजन चकिया कुंवर जितेन्द्र प्रताप सिंह ने 517 वादों का निस्तारण कर 5000 रुपया जुर्माना वसूल किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट माधुरी यादव ने 1337 वादों का निस्तारण कर 36,500 रुपया जुर्माना वसूला। अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन चकिया यज्ञेश कुमार सोनकर ने 505 वादों का निस्तारण कर 19,100 रुपया जुर्माना वसूल किया। सिविल जज जूनियर डिवीजन एवं एफटीसी प्रथम नूतन ने 995 वादों का निस्तारण कर 500 रुपया जुर्माना वसूल किया। सिविल जज जूनियर डिवीजन एवं एफटीसी द्वितीय शिवानी ने 116 वादों का निस्तारण किया। अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन द्वितीय ईशा राय ने 108 वाद निस्तारित किया। अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के पूर्ण कालिक सचिव विकास वर्मा ने बताया कि जिला न्यायालयों में कुल 9056 मुकदमों का निस्तारण किया गया। वहीं राजस्व न्यायालयों में कुल 65501 मामलों का निस्तारण हुआ। जबकि सभी बैंकों की ओर से कुल 434 ऋण खातों का निस्तारण कर 4 करोड़ 29 लाख 86 हजार 175 रुपये का समझौता किया गया। इसके अलावा एक करोड़ 19 लाख 98 हजार 844 रुपये नगद वसूल किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।