पुलिया में मिट्टी गिराते समय जल निगम की टूटी, पेयजल आपूर्ति ठप
Chandauli News - 0सकलडीहा रजवाहा से लेकर ईटवा तक दर्जनों गांवों में पेयजल का संकट गहराया0सकलडीहा रजवाहा से लेकर ईटवा तक दर्जनों गांवों में पेयजल का संकट गहराया0सकलडीहा

सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा में फोरलेन सड़क निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण कस्बावासी बीते कई माह से परेशान है। गुरूवार की देर रात नवनिर्मित पुलिया निर्माण के दौरान मिट्टी गिराते समय जल निगम की पाइप टूट गयी। जिसके कारण सकलडीहा कस्बा में आपूर्ति ठप हो गई और उपभोक्ता भीषण गर्मी में पेयजल के लिये तरस गये। कार्यदायी संस्था की बार बार लापरवाही को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने पेयजल आपूर्ति शीध्र शुरू नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया है। सकलडीहा में बीते ढ़ाई साल से फोरलेन सड़क निर्माण कराये जाने को लेकर व्यापारी पेजयल और जाम की समस्या से परेशान है।
कभी व्यापारी के दुकान के सामने नाला निर्माण के कारण जेसीबी से बड़ी बड़ी गड्ढा खोद दिये जाने से आवागमन की समस्या हो जाती है। तो कभी सड़क खोदाइ के दौरान जल निगम की कनेक्शन टूट जाने की समस्या होती है। बीते तीन सप्ताह पूर्व सकलडीहा रजवाहा पर पुलिया निर्माण के दौरान जेसीबी से खोदाई के दौरान जल निगम की पाइप टूट जाने से एक सप्ताह तक पेयजल आपूर्ति बंद होने पर हाहाकार मच गया। एक सप्ताह पूर्व बनी जल निगम की पाइप पर बीती रात मिट्टी का ढेर गिरा दिये जाने से पुन: पेयजल आपूर्ति ठप होने पर कस्बा में हाहाकार मचा हुआ है। व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी ने बताया कि बार बार लापरवाही के कारण कस्बा में व्यापारियों को पेयजल सहित विभिन्न समस्या से जुझना पड़ रहा है। तत्काल पेयजल समस्या दूर नहीं होने पर व्यापारी आन्दोलन के लिये मजबूर होंगे। उधर एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि विभाग के माध्यम से तत्काल पेयजल समस्या को दूर कराया जायेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।