नौबतपुर बार्डर से छोड़े गए वाहन, हाईवे पर लंबी कतार
Chandauli News - प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर भीड़ और भगदड़ को देखते हुए बिहार से आने वाले भारी वाहनों को नौबतपुर बार्डर पर रोका गया था। स्नान के बाद भीड़ कम होने पर गुरुवार सुबह छह बजे वाहनों को छोड़ा गया। इसके...

सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर हुई भीड़ और भगदड़ को देखते हुए बिहार से आने वाले भारी वाहनों को नौबतपुर बार्डर पर रोक दिया गया था। प्रयागराज में स्नान के बाद भीड़ कम होने पर गुरुवार को तीसरे दिन सुबह छह बजे से बार्डर से वाहनो को छोड़ा गया। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे जाम की स्थिति बन गई। हालांकि शाम पांच बजे तक यातायात सामान्य हो गया। प्रयागराज में भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने बिहार से आने वाले वाहनों को जिले में प्रवेश करने पर रोक लगा दी थी। जिससे हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी क़तारें लगी रही। भारी संख्या में चार पहिया वाहनों के कारण यातायात अस्त व्यस्त हो गया। गुरुवार की सुबह छह बजे से पुलिस ने मशक़्क़त कर धीरे-धीरे वाहनों के रास्ता बनाया तब जाकर शाम तक स्थिति सामान्य हो सकी। प्रयागराज में मौनी अमावस्या के दिन स्नान करने के लिए बंगाल, बिहार, झारखंड आदि राज्यों से हज़ारों श्रद्धालुओं का वाहन तीन दिन पहले से ही निकल गया था। इसका असर नौबतपुर बार्डर के यातायात व्यवस्था पर पड़ा। बुधवार की भोर तक तक काफी संख्या में वाहन निकल गए थे लेकिन सुबह छह बजे वाहनों को रोक दिया गया था। वहीं गुरुवार की सुबह से वाहनों को पुलिस ने छोड़ना शुरू किया तो लंबी कतार लग गई। हालांकि दोपहर बाद दबाव कम हुआ और शाम पांच बजे तक आवागमन सामन्य हो गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।