Staff Protest at Gramoday University 62 Days of Unresolved Issues समस्याओं का निस्तारण न होने पर चल रही भूख हड़ताल, Chitrakoot Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChitrakoot NewsStaff Protest at Gramoday University 62 Days of Unresolved Issues

समस्याओं का निस्तारण न होने पर चल रही भूख हड़ताल

Chitrakoot News - ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कर्मचारी पिछले 62 दिनों से समस्याओं को लेकर आंदोलन पर हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की अनदेखी और बेरुखी के कारण आंदोलन प्रदेश व्यापी होने की स्थिति में पहुँच गया है। कर्मचारियों...

Newswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूटWed, 23 April 2025 08:36 AM
share Share
Follow Us on
समस्याओं का निस्तारण न होने पर चल रही भूख हड़ताल

चित्रकूट, संवाददाता। ग्रामोदय विश्वविद्यालय में पिछले 62 दिन से कर्मचारी अपनी समस्याओं को लेकर आंदोलन पर डटे हुए है। परिसर में क्रमिक अनशन चल रहा है। अभी तक कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण विश्वविद्यालय प्रशासन नहीं कर पाया है। अब यह आंदोलन वृहद रुप लेने की स्थिति में पहुंच गया है। अन्य विश्वविद्यालयों के कर्मचारी भी जल्द आंदोलन में शामिल होने जा रहे है।

विश्वविद्यालय प्रशासन की बेरुखी और समस्याओं की लगातार अनदेखी से नाराज कर्मचारियों के सब्र का बांध टूटता जा रहा है। अब यह आंदोलन एमपी में प्रदेश व्यापी बनने की स्थिति में पहुंच गया है। मध्य प्रदेश गैर शिक्षक विश्वविद्यालय महासंघ ने कुलपति को इस संबंध में पत्र भेजकर अवगत कराया है। कहा कि ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को न तो नियमित वेतन मिल रहा है, न ही पीएफ और पेंशन जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। जिससे कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने समस्याएं हल करने के बजाय आंदोलन को कुचलने के लिए संयुक्त कर्मचारी संघ अध्यक्ष गुरुप्रकाश शुक्ला, संजय शुक्ला व शिव कुमार के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। पत्र में विश्वविद्यालय प्रशासन की संवेदनहीनता एवं शोषणकारी नीतियों पर भी सवाल उठाया गया है। इधर कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय परिसर में दो मिनट का मौन रखकर प्रशासन की दिवंगत आत्मा के लिए प्रतीकात्मक प्रार्थना की। कर्मचारियों ने कहा कि वह विरोध नहीं, बल्कि अपनी समस्याओं को लेकर न्याय की मांग कर रहे है। अगर उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो अब कर्मचारी अपने घरों की महिलाओं को भी क्रमिक अनशन में शामिल करेंगे। गैर शिक्षक महासंघ ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों में भी आंदोलन शुरू कर एमपी सरकार के समक्ष यह मामला प्रमुखता से उठाया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।