BJP Member Viren Rai Released from Deoria Jail After 8 Years in False Case जेल में बंद पश्चिम बंगाल का भाजपा कार्यकर्ता रिहा, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsBJP Member Viren Rai Released from Deoria Jail After 8 Years in False Case

जेल में बंद पश्चिम बंगाल का भाजपा कार्यकर्ता रिहा

Deoria News - पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के भाजपा सदस्य वीरन राय को शनिवार को देवरिया जेल से रिहा किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि राय को 8 साल पहले फर्जी मुकदमे में जेल भेजा गया था। राय ने जेल...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाSun, 15 Dec 2024 09:51 AM
share Share
Follow Us on
जेल में बंद पश्चिम बंगाल का भाजपा कार्यकर्ता रिहा

देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। पश्चिम बंगाल के मालदा जिला निवासी भाजपा के सदस्य वीरन राय को शनिवार को देवरिया जेल से रिहा कर दिया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने राय को जेल से लाकर औरा चौरी भाजपा कार्यालय पर रुकने व घर भेजने की व्यवस्था की है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता वीरन राय को 8 वर्ष से फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल भेज दिया गया। जिलाध्यक्ष ने भाजपा कार्यालय पर वीरन सिंह का स्वागत किया और बताया कि पश्चिम बंगाल से उनके परिवार वाले उन्हें लेने देवरिया आ रहे हैं। उन्हें सोमवार को उनके घर भेज दिया जाएगा।

वहीं वीरेन राय जेल से छूटने के बाद अत्यंत भावुक हो गए, उन्होंने जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और भाजपा के कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया और कहा कि ये संगठन की ताकत है कि मुझ जैसा गरीब कार्यकर्ता इतनी दूर होने के बावजूद आज जेल से रिहा हो पाया। यहां के कार्यकर्ताओं का प्यार और स्नेह जीवनपर्यंत याद रखूंगा।इस अवसर पर जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि, जितेंद्र सिंह, संजय पांडे, विजय बेलदार, अक्षय सिंह राजपूत, राहुल सिंह, यशवंत शाही आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।