वक्फ सुधार जनजागरण अभियान की कार्यशाला आयोजित
Deoria News - देवरिया, निज संवाददाता। औरा चौरी स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को

देवरिया, निज संवाददाता। औरा चौरी स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को वक्फ सुधार जन जागरण अभियान पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल ने कहा कि वक्फ के नाम पर आज तक गरीबों को छला गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने इसमें संशोधन कर इसे पारदर्शी बनाने का प्रयास किया है। हजारों एकड़ में वक्फ के नाम पर अवैध रूप से कब्जा जमा कर बैठे लोगों को यह संशोधन बर्दास्त नहीं हो रहा है। विशिष्ट अतिथि प्रदेश सरकार की मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि हम गांव गांव जाकर वक्फ बोर्ड सुधार के लिए लोगों को जागरूक करेंगे और उनसे सुझाव भी लेंगे। बरहज विधायक दीपक मिश्र शाका ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो कहा है वो किया है हम वक्फ सुधार के लिए प्रतिबद्ध थे और हैं।
कार्यक्रम के संयोजक शमसुद्दीन अंसारी ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र व संचालन गिरिजेश सिंह ने किया। इसमें अजय कुमार दुबे, प्रमोद शाही, अजय शाही, संजय सिंह, अभिषेक जायसवाल, अभिषेक राय, अंकुर राय, संतोष मिश्र, रमेश वर्मा, पुनीत यादव, राजेश निषाद, जितेंद्र सिंह, मुर्तजा, कमरुद्दीन आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।