Fraudulent Teacher Arrested in Deoria for Job with Fake Documents फर्जी कागजात पर नौकरी कर रहा प्रधानाध्यापक गिरफ्तार, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsFraudulent Teacher Arrested in Deoria for Job with Fake Documents

फर्जी कागजात पर नौकरी कर रहा प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

Deoria News - देवरिया में खामपार पुलिस ने सोमवार को फर्जी कागजात पर प्रधानाध्यापक के पद पर नौकरी कर रहे संजय यादव उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया। वह चार साल से फरार था। जांच में पता चला कि उसने अन्य के दस्तावेजों में...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाTue, 29 April 2025 08:13 AM
share Share
Follow Us on
फर्जी कागजात पर नौकरी कर रहा प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

देवरिया, निज संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी कागजात पर प्रधानाध्यापक की नौकरी करने वाले जालसाज को सोमवार को खामपार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वह चार वर्ष से फरार चल रहा था। इसके जेल जाने से फर्जी कागजात पर नौकरी करने वालों में खलबली मच गई है। लार थाना क्षेत्र के ग्राम बरडीहा परशुराम परसन टोला निवासी संजय यादव उर्फ गुड्डू पुत्र धर्मदेव ने सुरेंद्र प्रताप सिंह निवासी कन्हौली खास के कागजात में हेरफेर कर जुलाई 2010 में बेसिक शिक्षा विभाग में अपनी नियुक्ति करा ली। इसके बाद उसकी तैनात पहले सहायक अध्यापक व बाद में प्राथमिक विद्यालय विरमा पट्टी में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हो गया। जब मानव संपदा पोर्टल पर जांच हुई तो इसकी गड़बड़ी पकड़ ली गई। 2020 में जालसाजी पकड़े जाने के बाद वह फरार हो गया। तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने सुरेंद्र प्रताप सिंह के नाम से केस खामपार थाने में दर्ज कराया था। पुलिस लगातार विवेचना कर रही थी। जांच में पता चला कि सुरेंद्र प्रताप सिंह नहीं, बल्कि संजय यादव उनके नाम पर फर्जी कागजात लगाकर नौकरी कर रहा था। दो माह पहले पुलिस ने नाम प्रकाश में लाया और फिर उसकी तलाश शुरू कर दी। सोमवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष महेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि सुरेंद्र प्रताप के कागजात सही पाए गए। जबकि उनके कागजात पर संजय यादव नौकरी कर रहा था। नाम प्रकाश में विवेचना में लाने के बाद जेल भेज दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।