सम्मान पाकर खिल उठे सनबीम स्कूल के मेधावी
Deoria News - देवरिया के सनबीम स्कूल सोंदा में शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सीडीओ प्रत्यूष पांडेय ने सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित...

देवरिया, निज संवाददाता। सनबीम स्कूल सोंदा में शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें सीबीएसई की 10वीं व 12वीं परीक्षा के विद्यालय के मेधावियों को सीडीओ के हाथों सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर मेधावी खिल उठे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीओ प्रत्यूष पांडेय, विद्यालय के निदेशक अवनीश मिश्र, उपनिदेशिका नीतू मिश्र व प्रधानाचार्य अरविंद शुक्ला ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती पूजन अर्चन कर किया। विद्यालय की छात्राओं माधुरी सिंह, सिद्धि मद्धेशिया व दिव्या चौबे ने सरस्वती वंदना पर मनोहरी नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि के हाथों से मेधावियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। 10वीं व 12वीं की सीबीएसई परीक्षा में सनबीम स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद की मेधा सूची में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया है।
12वीं कक्षा के छात्र आदित्य पांडेय ने 97% अंक के साथ वाणिज्य वर्ग में विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 10वीं कक्षा की छात्रा लाइबा नूर ने 97.80% अंक के साथ जनपद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। हाई स्कूल में जनपद की मेधा सूची में टॉप टेन में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों में हमद अहमद 97.40%, प्रखर कुमार 97%, सृष्टि पांडेय 95.60%, अर्णव पांडेय 95% और अंचिसा सिंह 94.60% रहे। 10वीं कक्षा के अन्य मेधावियों में आशिया खातून 94%, सृष्टि मद्धेशिया 93.80%, मो. साकिब 93.40%, नितेश सिंह 93%, हिमांशु यादव 93%, आकांक्षा मणि 92.60%, आराध्या वर्मा 91.60%, स्वास्तिक भगत 91.40%, रिया सिंह 91.4%,मानवी जैन 91.2% व अंशदीप 91% अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। 12वीं की परीक्षा के अन्य मेधावियों में मानविकी वर्ग के युवराज सिंह 95%, सौरभ तिवारी 93.20%, जीव विज्ञान वर्ग की छात्रा अनुष्का मणि त्रिपाठी 92% और वाणिज्य वर्ग की छात्रा मानसी पांडेय 90% व तनुश्री तिवारी 90% अंक प्राप्त कर अपनी मेधा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। हाई स्कूल के 21 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक और 41 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किया। 12वीं कक्षा के सात विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किया। सीडीओ ने कहाकि विद्यार्थियों से कहा कि जब तक पने असल लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए तब तक पढ़ाई के प्रति इसी जुनून को बनाए रखने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका लक्ष्मी द्विवेदी, छात्रा अदिति त्रिपाठी व छात्र सार्थक सिंह ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।