Clean Yamuna Campaign Launched in Yamunotri Dham यमुनोत्री धाम में चलाया स्वच्छता अभियान, Uttarkashi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsUttarkashi NewsClean Yamuna Campaign Launched in Yamunotri Dham

यमुनोत्री धाम में चलाया स्वच्छता अभियान

बड़कोट, संवाददाता। यमुनोत्री धाम में शनिवार को स्वच्छ यमुना, निर्मल यमुना, अविरल यमुना अभियान के

Newswrap हिन्दुस्तान, उत्तरकाशीSat, 24 May 2025 02:55 PM
share Share
Follow Us on
यमुनोत्री धाम में चलाया स्वच्छता अभियान

यमुनोत्री धाम में शनिवार को स्वच्छ यमुना, निर्मल यमुना, अविरल यमुना अभियान के अंतर्गत विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में राज्य आपदा प्रतिवादन बल, पुलिस, होमगार्ड की टीम ने यमुनोत्री धाम स्थित मंदिर परिसर, यमुना घाट, हनुमान मंदिर एवं काली कमली क्षेत्र में साफ सफाई की। क्षेत्राधिकारी यमुनोत्री और सहायक सेनानायक एसडीआरएफ सुशील रावत के पर्यवेक्षण में यमुना स्वच्छता के इस अभियान में एसडीआरएफ के साथ-साथ जनपद पुलिस, पीएसी, होमगार्ड एवं पीआरडी के जवानों ने भागीदारी की। सभी टीमों ने एकजुट होकर यमुना नदी क्षेत्र में फैले प्लास्टिक, कचरा व अन्य अपशिष्टों को साफ करते हुए स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया।

क्षेत्राधिकारी सुशील रावत ने कहा कि ऐसे संयुक्त प्रयासों से ही हम अपने धार्मिक स्थलों को स्वच्छ एवं पवित्र बनाए रख सकते हैं। सफाई अभियान में अपर उप निरीक्षक पंकज घिल्डियाल, आरक्षी नवीन प्रसाद, सोहन सिंह, मुकेश डिमरी, रोहित कांडपाल, गिरदेश जोशी, प्रदीप राणा, कुबेर रौंकली आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।