वैदिक महायज्ञ पुर्णाहुति के साथ संपन्न
बड़कागांव के पिपराडीह गांव में आयोजित पांच दिवसीय वैदिक महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। आचार्य देवनंदन मिश्रा एवं अन्य पंडितों ने पूजा और हवन किया। यज्ञ से नकारात्मक शक्तियों का नाश और क्षेत्र...

बड़कागांव, प्रतिनिधि। प्रखंड के नयाटांड़ पंचायत के पिपराडीह ग्राम में आयोजित पांच दिवसीय वैदिक श्री श्री 1008 शिव परिवार एवं हनुमंतलला प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। आचार्य देवनंदन मिश्रा एवं बनारस के पंडितों ने वेद पाठ,देवी देवता पूजन ,नगर भ्रमण ,प्राण प्रतिष्ठा,हवन व आरती वैदिक मंत्रोचारण द्वारा किया गया। महायज्ञ में मुख्य पुजारी बालेश्वर प्रजापति,बंधु प्रजापति,डेगन प्रजापति,रोहन प्रजापति ,चरकु प्रजापति आदि शामिल हुए।वहीं आचार्य देवनंदन मिश्रा ने बताया कि गांव में यज्ञ ,हवन होने से नाकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और क्षेत्र में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। गांव में सुख समृद्धि आती है। अंतिम दिन महायज्ञ समिति पिपराडीह की ओर से यज्ञ पुर्णाहुति के उपलक्ष्य में भव्य जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
महायज्ञ को सफल बनाने में अध्यक्ष जागेश्वर प्रजापति,सचिव दिनेश्वर प्रजापति, कोषाध्यक्ष चंदन प्रजापति,मुखिया लीलावती देवी,पंसस प्रभु राम,ग्राम अध्यक्ष त्रिभुवन यादव, बालेश्वर प्रजापति,महावीर प्रजापति, झमन प्रजापति, कृष्ण कुमार यादव,बाबूलाल यादव,व अन्य गणमान्य ग्रामीण सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधी, समाजसेवी, धर्मप्रेमी बंधुओं का सहयोग सराहनीय रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।