Youth Abducts and Assaults Young Woman Faces Threats After Case Filing दुष्कर्म के बाद गर्भवती युवती ने बच्चे को दिया जन्म, आरोपी दे रहा धमकी, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsYouth Abducts and Assaults Young Woman Faces Threats After Case Filing

दुष्कर्म के बाद गर्भवती युवती ने बच्चे को दिया जन्म, आरोपी दे रहा धमकी

Deoria News - देवरिया में एक युवक ने युवती को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती गर्भवती हुई और आरोपी ने उसे बंधक बनाया। 2024 में पीड़िता ने केस दर्ज कराया, जबकि अब आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाMon, 19 May 2025 09:52 AM
share Share
Follow Us on
दुष्कर्म के बाद गर्भवती युवती ने बच्चे को दिया जन्म, आरोपी दे रहा धमकी

देवरिया, निज संवाददाता। एक युवक ने युवती को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के गर्भवती होने पर उसे बंधक बनाकर रखा। 2024 में युवती ने इस मामले में सदर कोतवाली में केस दर्ज कराया। इस बीच पीड़िता ने बच्ची को जन्म दिया है। अब आरोपी पक्ष पीड़िता को केस वापस न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता की शिकायत पर एक बार फिर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया है और उनकी गिरफ्तारी को दबिश दे रही है। पड़ोसी प्रांत बिहार के गोपालगंज जनपद की रहने वाली एक युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

आरोप लगाया है कि 2022 में वह पढ़ने के लिए अपने मामा के घर आईटीआई के बगल में आ गई। पढ़ने आने-जाने के दौरान सोंदा निवासी सत्यम चौबे उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। इसकी शिकायत भी वह उसके परिजनों से की। 31 दिसंबर 2023 को आरोपी व उसके दोस्तों ने पीड़िता को अगवा कर लिया और बंधक बनाकर दस दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद छह महीने तक आरोपियों ने अपने घर में ही रखा। भागकर युवती किसी तरह से उनके पास से निकली और कोतवाली में उनके विरुद्ध केस दर्ज कराया। आरोपी जेल चला गया। पीड़िता ने 24 जनवरी 2025 को एक बच्ची को जन्म दिया। अब आरोपी जेल से छूट कर घर आ गया है और फोन कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। साथ ही केस वापस करने के लिए दबाव बना रहा है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने सत्यम चौबे, शुभम चौबे, सुभाष चौबे के विरुद्ध केस दर्ज किया है। कोतवाल दिलीप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।