10-Year-Old Boy Shot Under Mysterious Circumstances Investigation Underway दस वर्षीय बालक गोली लगने से घायल, हालात गंभीर, Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah News10-Year-Old Boy Shot Under Mysterious Circumstances Investigation Underway

दस वर्षीय बालक गोली लगने से घायल, हालात गंभीर

Etah News - दस वर्षीय मोहित को संदिग्ध अवस्था में गोली लग गई। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। परिवार ने रंजिश में गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि गोली कैसे...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाMon, 12 May 2025 07:52 PM
share Share
Follow Us on
दस वर्षीय बालक गोली लगने से घायल, हालात गंभीर

दस वर्षीय बालक को संदिग्धवस्था में गोली लग गई। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इसमें हालात गंभीर देख रेफर किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि गोली कैसे लगी। बालक के परिजनों ने रंजिश में गोली मारने का आरोप लगाया है। थाना क्षेत्र के ग्राम नन्दपुर बेलामई निवासी मोहित सोमवार को अपने बाबा को खाना देने के लिए घेर पर गया था। इसी समय उसके पेट में गोली लग गई। गोली चलने की आवाज सुन परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। खून से लथपथ होकर बालक गिर गया। पूरे गांव में मोहित के गोली लगने की खबर फैल गई।

घायल बालक को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। उसकी हालत ठीक न देख उसे एटा के लिए रेफर कर दिया। एटा के मेडिकल कॉलेज में भी उसका इलाज किया गया, लेकिन सुधार न होने पर यहां से भी उसे रेफर कर दिया। बालक के गोली लगने की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। गोली कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पूरे गांव में इस घटना को लेकर चर्चा है। आखिर बालक को गोली किसने और क्यों मारी गई है। सीओ सकीट ने बताया कि इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। गोली कैसे लगी है। जांच होने पर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।