Fatal Bike Accident and Tractor Collision Leave One Dead and Three Injured दिल्ली से लौट रहे युवक को वाहन ने रौंदा, मौत , Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsFatal Bike Accident and Tractor Collision Leave One Dead and Three Injured

दिल्ली से लौट रहे युवक को वाहन ने रौंदा, मौत

Etah News - बाइकसवार युवक राधेकृष्ण की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। दूसरी ओर, कैंटर की टक्कर से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और कैंटर को पकड़ लिया। यह घटना थाना जैथरा...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाTue, 15 April 2025 11:00 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली से लौट रहे युवक को वाहन ने रौंदा, मौत

बाइकसवार युवक को वाहन ने रौंद दिया। टक्कर लगने से युवक की मौत हो गई। दूसरी तरफ कैंटर की टक्कर से ट्रैक्टर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया है। पुलिस ने कैंटर को पकड़ लिया। थाना जैथरा के गांव पटसुआ निवासी राधेकृष्ण (45) पुत्र चेत सिंह दिल्ली में कबाड़ा का काम करते थे। भतीजे किशन कुमार ने बताया कि दिल्ली में रहकर कबाड़े का काम करता थे। मंगलवार सुबह बाइक से दिल्ली से गांव आ रहे थे। थाना जैथरा के गांव सोहरी-पिपहरा के बीच पहुंचे। वही पर वाहन ने रौंद दिया। टक्कर लगने से बाइकसवार राधेकृष्ण की मौत हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। भतीजे ने बताया कि फोन पर सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंचे। चाचा मृतवस्था में पड़े मिले और बाइक साइड में गिरी पड़ी थी। घटना मंगलवार को गांव किनौडी टपुआ कोठी के पास हुई। अलीगंज की तरफ से ट्रैक्टर जा रहा था वहीं पीछे से आ रहे कैंटर ने टक्कर मार दी। ट्राली पीछे घूम गई। ट्रॉली पर बैठे तीन लोग गिरकर घायल हो गएा। घायल बृजमोहन पुत्र गेंदालाल निवासी अमरोली रतनपुर, मोहर सिंह पुत्र रामप्रकाश, शिवम पुत्र मोहर सिंह निवासी फतेहपुर जनासी घायल हो गए। बृजमोहन की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें स्वास्थ्य केन्द्र से रेफर कर दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।