Husband s Shocking Discovery Wife and Young Man Assault Him Attempted Murder Alleged पकड़े जाने पर पत्नी आशिक से बोली पति के टुकड़े करके ड्रम में कर दो पैक , Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsHusband s Shocking Discovery Wife and Young Man Assault Him Attempted Murder Alleged

पकड़े जाने पर पत्नी आशिक से बोली पति के टुकड़े करके ड्रम में कर दो पैक

Etah News - एक पति ने अचानक घर पहुंचकर पत्नी को एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। दोनों में बहस हुई और आरोप है कि महिला और युवक ने मिलकर पति की पिटाई की और हत्या की धमकी दी। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पति...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाSat, 12 April 2025 10:15 PM
share Share
Follow Us on
पकड़े जाने पर पत्नी आशिक से बोली पति के टुकड़े करके ड्रम में कर दो पैक

अचानक घर पर पहुंचे पति ने पत्नी को एक युवक के साथ देख लिया। इसके बाद दोनों में बहस हो गई। आरोप है कि महिला ने युवक के साथ मिलकर पति की पिटाई कर दी इतना ही नहीं हत्या कर नीले ड्रम में डालकर फेंकने की धमकी देने लगे। चीख की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने आकर बचाया। मामले में पति ने पत्नी, युवक के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना अवागढ़ के गांव नगला भिखारी निवासी रामदत्त ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आगरा में पेठा कारखाना में कार्य करते हैं। उन पर पांच बच्चे इनमें तीन लडकी, दो लड़के हैं। एक लड़की की शादी कर दी है तथा दो लड़की, दो लड़के हैं पत्नी के साथ घर पर रहते हैं। बताया कि शुक्रवार रात को अचानक पीड़ित आगरा से काम करके घर आए। आरोप है कि घर पर पत्नी, वीरेश उर्फ वीरपाल निवासी अवागढ़ दोनों आपत्तिजनक हालत में मिले। पीड़ित ने दोनों को पकड़ लिया और विरोध किया। आरोप है कि दोनों ने मिलकर पीड़ित को नीचे गिरा लिया और जान से मारने की नियत गला दबाने लगे। धमकी देने लगे कि मेरठ की तरह तेरे भी टुकडे करके ड्रम में फेंक देंगे। पीड़ित ने शोर मचा दिया। शोर कि आवाज सुनकर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। पीड़ित को किसी तरह से बचाया। मामले की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दे दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है। एसओ कपिल कुमार नैन का कहना है कि मामले में तहरीर मिली है। इस पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।

तीन दिन से बच्चों की कर रहे थे पिटाई

अवागढ़। पीड़ित ने बताया कि पत्नी, वीरेश बच्चों के साथ भी उनके पीछे लगातार तीन दिन से पिटाई कर रहे है। जिससे बच्चें भी दहशत में है। उनके भी काफी चोट है। बच्चों ने पूरी बात बताई है। अवागढ़ पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।